{"_id":"6877eb5cb4b1cfef0a095b12","slug":"waterlogging-in-gulab-nagar-has-disrupted-life-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136930-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गुलाब नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एक माह से गंदे पानी से गुजरने के लिए मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गुलाब नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एक माह से गंदे पानी से गुजरने के लिए मजबूर लोग
Wed, 16 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मिनी बाईपास रोड स्थित गुलाब नगर की गली नंबर चार में पिछले करीब एक माह से जलभराव की समस्या ने क्षेत्रवासियों का जीना दूभर कर दिया है। गली में जमा गंदा पानी ना सिर्फ दुर्गंध फैला रहा है बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, महिलाओं और मंदिर जाने वाली श्रद्धालुओं को हर दिन इस दूषित जल से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश बडाला ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया। गली में भरा यह पानी अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य संकट में बदलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। गली में कीचड़ और जलभराव की वजह से कई लोग फिसल कर चोटिल भी हो चुके हैं।
राजेश बडाला ने प्रशासन से अपील की कि जल निकासी की तुरंत व्यवस्था कर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्रवासी आंदोलन को मजबूर होंगे। लोगों की मांग है कि इस जलभराव से उन्हें जल्द राहत मिले और स्वास्थ्य संकट को बढ़ने से पहले ही रोका जाए।