{"_id":"66b152fba9972b10ba06f2c4","slug":"water-supply-stopped-in-sundar-sab-jui-mittathal-of-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121203-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भावड़ गांव के पास नहर टूटने से भिवानी की सुंदर सब, जूई, मित्ताथल में पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भावड़ गांव के पास नहर टूटने से भिवानी की सुंदर सब, जूई, मित्ताथल में पानी बंद
Tue, 06 Aug 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी की जूई नहर।
भिवानी। सोनीपत जिले के गांव भावड़ में नहर टूटने से भिवानी की सुुंदर सब ब्रांच, जूई और मित्ताथल फीडर में पानी बंद हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। वहीं भिवानी जिले में नहरी पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है।
सुंदर ग्रुप में इनदिनों बारिश होने के बाद नहरों में पानी मुहैया कराया जा रहा था। रविवार को सोनीपत जिले के गांव भावड़ में अचानक ही नहर टूट गई और नहर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से नहरी पानी की आपूर्ति हैड से ही बंद करानी पड़ी। इसी के साथ बवानीखेड़ा इलाके की सुंदर सब ब्रांच और जूई एवं मित्ताथल फीडर में भी नहरी पानी की आपूर्ति बंद हो गई।
जूई नहर से शहर के पुराने जलघर के टैंकों को अभी पानी की आपूर्ति अभी मिल रही थी, क्योंकि पुराना जलघर के दोनों नए टैंक अभी खाली पड़े हैं जबकि शहर में पेयजल आपूर्ति नियमित किए जाने के बाद पानी की खपत भी ज्यादा बनी है। इन हालातों में नहरी पानी की आपूर्ति अचानक बंद होना शहरी दायरे की पेयजल आपूर्ति पर भी बड़ा संकट है। अगर जल्द ही नहर में पानी की आपूर्ति नहीं मिली तो पुराने शहर को फिर से राशनिंग झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान शेड्यूल से अतिरिक्त भी पानी मुहैया कराया जाता है। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का कहना है कि जलघर के टैंकों को अभी लगातार पानी की आपूर्ति की जरूरत है, क्योंकि टैंक अभी आधा भी नहीं भरे हैं। अगस्त में सिंचाई विभाग ने सुंदर ग्रुप में 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड मुख्यालय भेजी थी, जिसमें जूई में 900 क्यूसेक, मित्ताथल में 550 और सुंदर सब में 800 क्यूसेक की डिमांड भेजी गई थी।
डिमांड से काफी कम पानी ही नहरों में पहुंचा था। बावजूद इसके अब नहर टूटने से अचानक ही पानी का बहाव बंद हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो मंगलवार शाम तक नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद इसमें थोड़ा पानी ही मिलेगा।
भावड़ के समीप नहर टूटने की वजह से अचानक पानी बंद करना पड़ा है। जूई और मित्ताथल फीडर बंद है। नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कराया जा रहा है। मंगलवार शाम तक नहर का क्षतिग्रस्त हिस्सा दुरुस्त किए जाने के बाद इसमें पानी छोड़ा जाएगा। - अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग, भिवानी।