फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water level decreased by 150 cusecs in Jui Canal, water will be closed today

Bhiwani News: जूई नहर में घटा डेढ़ सौ क्यूसेक जल स्तर, आज बंद हो जाएगा पानी

Fri, 10 Nov 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water level decreased by 150 cusecs in Jui Canal, water will be closed today
तोशाम बाईपास क्षेत्र में पूरी भरी चल रही जूई नहर। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

जूई नहर में शुक्रवार को डेढ़ सौ क्यूसेक पानी का स्तर घट गया। शनिवार को जूई नहर में पानी बंद हो जाएगा। इसके बाद निगाना फीडर में पानी छोड़ा जाएगा। दरअसल, जूई नहर में मोहला हेड से 900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसकी वजह से नहर कई जगह से ओवरफ्लो होने लगी तो सिंचाई विभाग ने भी मॉनिटरिंग शुरू कर दी। हालांकि नहर कहीं से भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई।
शुक्रवार को नहर में पानी का स्तर कम करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय में बात की। इसके बाद डेढ़ सौ क्सूसेक पानी नहर में कम हो गया। जूई नहर में एक से 11 नवंबर तक पानी छोड़ा गया है। इंडेंट 750 क्यूसेक का दिया गया था, मगर नहर में अधिक पानी पहुंच गया। अब 12 से 19 नवंबर निगाना फीडर नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इस समय किसान अपनी रबी सीजन की फसल बीजाई कर रहे हैं। खेतों में बीजाई कर रहे किसान खेतों की सिंचाई में भी लगे हैं। जबकि अधिकांश किसान अब गेहूं की बिजाई की तैयारी में लगे हैं। ऐसे किसानों को खेत में पानी की भी जरूरत है। वहीं जिले के ग्रामीण और शहरी जलघर के टैंकों को भी फिलहाल लबालब कर लिया गया है।
विज्ञापन


जूई नहर में इंडेंट से अधिक पानी पहुंच गया था। इस वजह से नहर ओवरफ्लो हुई थी। शुक्रवार को डेढ़ सौ क्यूसेक पानी कम हुआ है और शनिवार को जूई नहर में पानी बंद हो जाएगा। इसके बाद निगाना फीडर में पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल नहर में ज्यादा पानी आने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता जूई वाटर डिविजन सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article