फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water in crop due to canal crack

नहर और माइनर टूटने जलमग्न हुईं फसलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
water in crop due to canal crack
माइनर टूटने के कारण खेतों में भरा पानी दिखाते किसान। - फोटो : Bhiwani
बहल/तोशाम (भिवानी)। गांव अलखपुरा के पास शुक्रवार को भुरटाना माइनर टूटने से 30 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों और किसान नेताओं ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, बहल क्षेत्र के गांव पातवान की सीमा में वीरवार रात करीब 12 बजे सौरा डिस्ट्रीब्यूूटरी नहर में दरार पड़ गई। बताया जाता है कि नहर की तलहटी कमजोर होने और पेड़ों की जड़ों के कारण मिट्टी दरकने से टूटी है। नहर टूटने से उसके साथ लगती करीब 20 एकड़ जमीन में कपास, बाजरा व मूंग की फसल पानी से लबालब हो गई।
विज्ञापन

नहर विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर पानी का बहाव बंद करवाया और शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नहर को व्यवस्थित कर फिर से पानी चला दिया। गौरलतब है कि सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल पातवान गांव में जाकर ही खत्म होती है। नहर पुरानी होने और उसकी मरम्मत न होने के कारण नहर की तलहटी कमजोर हो चुकी है। लंबे समय तक पानी नहीं आने और अब पिछले तीन महीने से लगातार पानी चलने से नहर पानी के बहाव को झेल नहीं पाई और टेल से करीब दो किमी पहले 154 नंबर बुर्जी पर वीरवार रात को दरक गई। नहर टूटने से नहर के साथ लगते किसान संदीप पुत्र मोहनलाल, राजेंद्र पूर्व सरपंच व राजपाल पुत्र मामकरण सहित आसपास के अन्य किसानों के खेत नहरी पानी से भर गए। सूचना मिलने पर किसान मौके पर आए और नहर विभाग को सूचना दी। इस पर नहर विभाग के कर्मचारियों ने नहर में पानी का बहाव बंद करवाया और मरम्मत के लिए जुट गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दिन में करीब 11 बजे नहर को सही किया गया। बाद में नहर में फिर से पानी छोड़ा गया। किसानों ने कहा कि नहर काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में है। अनेक बार ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। प्रशासन को इस नहर की मरम्मत करवानी चाहिए ताकि फिर कभी ऐसा नुकसान न हो। किसानों ने प्रशासन से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। विभाग के जेई कृष्णकुमार ने बताया कि बारिश की वजह से नहर में पानी का बहाव बढ़ गया था जिसकी वजह से नहर टूटी है। इसके अलावा नहर कमजोर है जिसका एस्टिमेट दिया है और उसकी अप्रूवल भी आ चुकी है, इसे पूरी को नया बनाया जाना है।
विज्ञापन

अलखपुरा में माइनर टूटने से फसल डूबी, मकान ढहा
तोशाम (भिवानी)। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव सरल में घरों में पानी घुस गया है, वहीं गांव अलखपुरा के पास भुरटाना माइनर टूटने से करीब 30 एकड़ फसल में खड़ी कपास की फसल जलमग्न हो गई है। गांव आलमपुर में खेत में बने जय सिंह का मकान ढह गया जिसमें रखी कपास पानी के साथ बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांव सरल, संडवा, मिरान, पटौदी आदि गांवों में जोहड़ ओवरफ्लो होने से घरों में पानी घुस गया है। गांव अलखपुरा के पास भुरटाना माइनर टूटने से ग्रामीण ओमप्रकाश, फकीरचंद, रामअवतार, भागीरथ, रतिराम, दीवाना, वीरेंद्र, कर्मवीर, सुंदर आदि के खेतों में खड़ी कपास की फसल जलमग्न हो गई है। तोशाम में भी बस स्टैंड के सामने का क्षेत्र और धक्का बस्ती का क्षेत्र जलभराव के संकट से गुजर रहा है।
क्षतिग्रस्त नहर को सही करा दिया है
हमें फोन पर नहर टूटने की सूचना मिली थी, सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त नहर के हिस्से को दुरुस्त करा दिया गया है।
-विकास गोयल, एसडीओ सिंचाई विभाग।

नहर टूटने से खेत में जमा पानी दिखाता किसान। संवाद

नहर टूटने से खेत में जमा पानी दिखाता किसान। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed