{"_id":"64ad94176353ecad3506ab16","slug":"water-entered-the-overflowing-johar-population-many-nearby-houses-were-empty-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-1941-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ओवरफ्लो हुआ जोहड़ आबादी में घुसा पानी, आसपास के कई घर हुए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ओवरफ्लो हुआ जोहड़ आबादी में घुसा पानी, आसपास के कई घर हुए खाली
Tue, 11 Jul 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
गांव चांग में गली में जमा पानी।
चांग। बारिश से गांव चांग के भुतला पाना स्थित जोहड़ ओवरफ्लो होने से आसपास के घरों में पानी घुस गया है। जिस कारण जोहड़ के आसपास मोहल्लावासियों को अपने घरों को खाली कर पलायन पर मजबूर होना पड़ा। बारिश के पानी की वजह से आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। वहीं जोहड़ों से पानी निकासी की व्यवस्था भी अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तो मानसून की एक-दो बारिश में ये हाल है तो फिर आगे क्या होगा।
चांग के मोहल्ला वासी कृष्ण रंगा, लक्ष्मण रंगा, रमेश कुमार, महेंद्र रंगा, सोमबीर, अशोक, धानी व पवन रंगा ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश का पानी से जोहड़ ओवरफ्लो होकर उनके घरों में पानी घुस गया। उनका घरों तक आने जाने का रास्ता भी बिल्कुल बंद हो गया है। मोहल्ला वासियों ने बताया कि कई बार जोहड़ की सफाई व पानी निकासी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी इस समस्या की तरफ किसी प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नही हैं।
संक्रमित बीमारियां फैलने की आंशका
गांव चांग के भुतला पाना स्थित जोहड़ के समीप मोहल्ला वासियों बताया कि जोहड़ के गंदा पानी घरों में घुसने से बीमारियां फैलने लग गई हैं। गंदे पानी से मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बदबू के कारण बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यदि बारिश के पानी से लबालब जोहड़ की सफाई करवा कर पानी नहीं निकलवाया गया तो लोगों को हैजा, पीलिया, उल्टी दस्त जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में भी घुसा ओवरफ्लो जोहड़ का गंदा पानी
भुतला पाना स्थित जोहड़ के समीप बने आंगनबाड़ी केंद्र में भी जोहड़ का पानी घुस गया है। इस कारण आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों व बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला पौष्टिक आहार वितरण करने में भी परेशानी हाे रही है।
सांप व अन्य जहरीले जानवर निकल रहे बाहर
भुतला पाना स्थित जोहड़ के समीप मोहल्ला वासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में तो जोहड़ ओवरफ्लो हो जाता है और उनके घरों में पानी घुस जाता है। जोहड़ से सांप व अन्य जहरीले जानवर निकल कर उनके घरों में घुस जाते हैं। महिला व बच्चों को अकेले घरों पर ठहरना खतरे से खाली नही रह गया है।