फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water crisis, woman, road jam, protest

पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने सड़क जाम किया

Wed, 16 Dec 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
water crisis, woman, road jam, protest
तोशाम बाईपास पर क्षेत्रवासियों द्वारा लगाया गया जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहरभर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नहर में पानी कम आने और अब नहर आने में देरी के कारण यह समस्या बनी है। विभाग पिछले करीब 10 दिन से एक दिन छोड़ एक दिन पानी सप्लाई कर रहा है। बावजूद इसके कई क्षेत्रों में पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा है। तोशाम बाईपास क्षेत्र में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं ने बुधवार सुबह सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाओं ने तोशाम बाईपास खरकड़ी फाटक सड़क पर जाम लगाकर पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को भी बुलाया। जाम की वजह से सैकड़ों वाहन भी फंस गए। तोशाम बाईपास खरकड़ी फाटक क्षेत्र निवासी देवकी, ओमपति, भतेरी, शीला, ममता, रामरती, बाला, अशोक, सन्नी, मदन, विनोद ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पब्लिक हेल्थ विभाग कर्मचारियों ने कई जगह लीकेज को ठीक करने के लिए गड्ढ़े खोदे हुए हैं, जो हादसों की वजह बन रहे हैं। लाइन में लीकेज के कारण घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच रहा है। इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को भी शिकायतें की और जल्द समाधान की गुहार लगाई। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने मौके पर पहुंचे पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को भी खूब खरी खोटी सुनाई और पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। मौके पर पहुंचे पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने जाम लगा रही महिलाओं को समझाया कि लीकेज का जल्द समाधान कर पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस द्वारा समझाने पर महिलाएं सड़क से हटी और करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed