{"_id":"6418a4647dd7f35d33061f24","slug":"water-crisis-water-did-not-come-in-the-taps-for-10-days-then-the-people-of-the-colony-blocked-the-booster-and-put-an-hour-jam-on-dinod-road-bhiwani-news-c-21-1-84527-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंकट : 10 दिन से नहीं आया नलों में पानी तो कॉलोनी के लोगों ने बूस्टर पर ताला जड़ दिनोद रोड पर लगाया एक घंटा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंकट : 10 दिन से नहीं आया नलों में पानी तो कॉलोनी के लोगों ने बूस्टर पर ताला जड़ दिनोद रोड पर लगाया एक घंटा जाम
विज्ञापन
लाइनपार दिनोद रोड जीतुवाला बूस्टर के गेट पर ताला जड़ने पर महिलाओं को समझाने का प्रयास करते अधिका
भिवानी। लाइनपार दिनोद रोड जीतुवाला बूस्टर पर सोमवार सुबह आंबेडकर भवन गली नंबर दो के लोगों ने ताला जड़कर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक कॉलोनी के लोग बूस्टर के आगे दिनोद रोड पर जाम लगाकर बैठे रहे। इस दौरान वाहनों का आवागमन भी बाधित हुआ। जीतुवाला जोहड़ दुर्गा कॉलोनी की आंबेडकर भवन गली नंबर दो निवासी, रेखा, सुनीता, बबली, सुमन, राखी, बाला, कविता, भतेरी, सुंदर देवी ने बताया कि पिछले दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। काफी बार अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उनके घर से थोड़ी दूर ही बूस्टर भी बना है, लेकिन उनकी पेयजल लाइन का आखिरी छौर पड़ता है। जिस वजह से उनकी लाइन में पानी नहीं आ रहा है।
सोमवार सुबह करीब दस बजे कॉलोनी की महिलाओं ने बूस्टर पर ताला जड़ दिया और सड़क पर जाम लगाकर बैठ गई। मौके पर पहुंचे अनाजमंडी पुलिस चौकी एएसआई दीपक कुमार ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानी। जिसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई कुनाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को पेयजल आपूर्ति सुचारु कराए जाने का आश्वासन दिया वहीं कर्मचारियों को भी कॉलोनी की पेयजल लाइन जांच के निर्देश दिए, जिसके करीब एक घंटे बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।
आठ कॉलोनी में बनी है पानी की समस्या, अधिकारियों को करा चुके अवगत
वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि दिनोद रोड की करीब आठ कॉलोनियों के तीन वार्डों में पेयजल समस्या बनी है। इस बारे में पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों को भी काफी बार अवगत करा चुके हैं। डाबर कॉलोनी जलघर के जीतुवाला बूस्टर से आपूर्ति हो रही है, मगर आंबेडकर भवन वाली गली में 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को लाइन चेक करने के निर्देश दिए हैं। बूस्टर को भरकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि आखिर पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है। जिसके बाद ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। फिलहाल पानी की कमी है।
-कुनाल जेई जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।