फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water cooler lying broken in front of the lab in Civil Hospital.

Bhiwani News: 700 बेड के जिला अस्पताल में महज तीन वाटर कूलर

Thu, 21 Mar 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water cooler lying broken in front of the lab in Civil Hospital.
नागरिक अस्पताल में लैब के सामने खराब पड़ा वाटर कूलर।
भिवानी। जिले के नागरिक अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। गर्मी की दस्तक के साथ ही मरीजों का कंठ पानी के बिना सूखने लगा है। वहीं 700 बेड के होने जा रहे जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों में सिर्फ तीन वाटर कूलर हैं, ये कूलर भी अब पानी बिना सूख चुके हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के पांच मंजिला भवन में दस वार्ड हैं। विभाग ने प्रत्येक वार्ड के लिए एक वाटर कूलर की व्यवस्था कराई थी, मगर अधिकांश वाटर कूलर खराब होकर कबाड़ बन चुके हैं। अब केवल तीन वाटर कूलर ही चालू हालत में हैं, मगर इनके अंदर भी अब पानी नहीं है। ऐसे में मरीजों के साथ आए तीमारदार सीढ़ियां नापने में ही हांफ रहे हैं, क्योंकि उन्हें नीचे हैंडपंप से पानी की बोतलें लेकर ऊपर आना पड़ता है। कुछ मरीजों को तो बाहर से बोतल बंद पानी खरीदकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल को 700 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। अधिकांश वार्डों में फेरबदल करते हुए यहां अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी कर दी गई है और उस पर मरीज भी दाखिल हो रहे हैं। मगर पानी के बिना मरीजों का हलक तो सूख ही रहा है साथ तीमारदार भी परेशानी झेल रहे हैं। वार्डों की एक लिफ्ट भी खराब पड़ी हैं, ऐसे में उन्हें दिन में कई बार नीचे और फिर ऊपर तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, इसके लिए वे सीढ़ियां ही नाप रहे हैं। हालांकि प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. एडमिन इस संबंध में स्टाफ सदस्यों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं। फिलहाल पूरे शहर में पानी की दिक्कत बनी है। अस्पताल के अंदर अलग से बूस्टर बना हुआ है। इसमें पानी भंडारण की भी अलग से व्यवस्था की गई है। अब मेडिकल कॉलेज के लिए भी नेहरू पार्क बूस्टर से अलग से कनेक्शन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पीने के पानी के वाटर कूलरों की जांच कराएंगे। मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे। गर्मी को देखते हुए और वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे।



- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article