फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water, camper, supply

आरओ प्लांट संचालकों में विवाद गहराया, बाजारों में नहीं हुई कैंपर पानी की सप्लाई

Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
water, camper, supply
03 फोटो लघु सचिवालय परिसर में रोष प्रदर्शन करते हुए आरओ प्लांट संचालक। - फोटो : Bhiwani
आरटीओ द्वारा आरओ प्लांट संचालकों की गाड़ियों को इंपाउंड करने के बाद आरओ प्लांट संचालकों में चल रहा विवाद वीरवार को भी जारी रहा। आरओ प्लांट संचालकों ने शहर के अधिकतर बाजारों में पानी की सप्लाई नहीं की। वहीं कुछेक ने चोरी-छिपे पानी की सप्लाई की। वहीं हड़ताल करने वाले आरओ प्लांट संचालक अतिरिक्त उपायुक्त से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे मगर अतिरिक्त उपायुक्त नहीं मिले। इन आरओ प्लांट संचालकों ने बकाया टैक्स माफी करने, कागजात पूरे करने के लिए कुछ समय दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आरटीओ कार्यालय की ओर से जांच अभियान चलाया गया था। जिसमें कागजात पूरे नहीं होने और टैक्स नहीं भरे जाने के कारण आरओ प्लांट संचालकों की पांच से सात गाड़ियों को इंपाउंड कर दिया गया था। जिसके बाद आरओ प्लांट संचालकों के एक पक्ष ने हड़ताल का निर्णय लिया। मगर कुछ हड़ताल में शामिल नहीं हुए और उन्होंने बुधवार को पानी सप्लाई किया। इससे खफा कुछ युवकों ने सप्लाई हुआ पानी ही बिखेर दिया। जिस पर विवाद हुआ। थाने में भी दुकानदारों ने शिकायत की।
विज्ञापन

इसी मामले में वीरवार को भी आरओ प्लांट संचालकों के एक पक्ष ने हड़ताल रखी और शहर के अधिकतर बाजारों में वाटर कैंपर सप्लाई नहीं किये। कुछेक आरओ प्लांट संचालकों ने चोरी-छीपे जरूर सप्लाई की। अधिकतर बाजारों में वाटर कैंपर की सप्लाई नहीं होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया टैक्स माफ करने और कागजात पूरे करने के लिए मांगा समय : हड़ताल करने वाले आरओ वाटर सप्लाई यूनियन के सदस्य अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त से मिलने पहुंचे मगर वे नहीं मिले। आरओ प्लांट संचालकों ने बताया कि उनके वाहन पानी सप्लाई में चलते है और दो साल में ही खत्म हो जाते है। आरटीओ ने उनके वाहनों का चालान किया हुआ है और उनके पांच से सात वाहन इंपाउंड करने के अलावा पानी की टंकी और कैंपर भी जब्त कर लिए हैं। जिससे पेयजलापूर्ति पूरी तरह से रुक गई है। आरओ प्लांट संचालकों ने कहा कि उनके पिछला टैक्स, जुर्माना, पासिंग फीस जमा कराने के निर्देश दिए गए है, जिसमें वे असमर्थ है। वे भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में नियमित रूप से टैक्स भरते रहेंगे। इसलिए उनका बकाया टैक्स, जुर्माना, पासिंग फीस माफ की जाए। इस मौके पर पीएस परमार, नवीन, दिलबाग, निशांत, पवन कुमार, हिमांशु, पिंकी, रवींद्र, दीपक, राज कुमार, पंकज, योगेश आदि मौजूद रहे।
अब 400 रुपये मासिक प्रति कैंपर की तैयारी : आरओ प्लांट संचालकों ने बताया कि वर्ष 2011 से वे 10 रुपये प्रति कैंपर शुल्क वसूल रहे हैं। पिछले आठ-नौ सालों में महंगाई खासकर पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में महंगाई को देखते हुए अब मासिक बिल प्रति कैंपर 400 रुपये किया जा रहा है।

दुकानदारों में रोष, अधिकतर ने कहा बंद कर देंगे कैंपर : हड़ताल, पानी बिखेरे जाने और अचानक से रेट बढ़ाने से दुकानदारों में भी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगर आरओ प्लांट संचालक अपनी मनमर्जी चलाएंगे तो वे कैंपर का पानी लेना ही बंद कर देंगे। दुकानदार मोहन लाल भृगु ने बताया कि बिचला बाजार में पानी के कैंपर की सप्लाई नहीं हुई। दुकानदार भरत शर्मा ने कहा कि अधिकतर दुकानदार अपने घर से ही पीने का पानी लाते हैं। सर्दी में पानी की ज्यादा जरूरत भी नहीं रहती। ऐसे में अगर आरओ प्लांट संचालक मनमर्जी से दाम बढ़ाएंगे तो वे लेना ही बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed