फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Warehouse Road will realize the dream of becoming, at 7.99 million

माल गोदाम रोड बनने का सपना होगा साकार, मिले 7.99 करोड़

Fri, 05 Feb 2016 01:00 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Warehouse Road will realize the dream of becoming, at 7.99 million
भिवानी। घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग को शिमला के माल गोदाम रोड जैसा लुक देने के ड्रीम प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने की आस बंध गई है। सीएम की ओर से स्वीकृत आठ करोड़ रुपये की धनराशि में से डेढ़ करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित हैं। इस प्रोजेक्ट में अब एस्टीमेट मंजूरी की मिलनी बाकी है।
विज्ञापन


नगर परिषद के निवर्तमान चेयरमैन भवानी प्रताप ने शहर में कुछ नया बनाने की सोच के साथ घंटाघर से सराय चौपटा तक के करीब चार सौ मीटर के मार्ग को शिमला के माल गोदाम रोड की तर्ज पर बनाने की योजना बनाई। इसके लिए थ्री डी मैप तैयार करवाया गया और प्रपोजल मुख्यमंत्री के भिवानी आगमन के समय उनके समक्ष रखा गया। भिवानी रैली में मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। शहरी निकाय निदेशालय की ओर से घोषणा के अनुसार एस्टिमेट मांगे। नगर परिषद की ओर से भेजे आठ करोड़ के एस्टिमेट में डेढ़ करोड़ का इस मार्ग का भी प्रपोजल शामिल रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक फरवरी को भिवानी के वर्ष 2015-16 के विभिन्न प्रोजेक्ट के लिए 7.99 करोड़ रुपये दिए है। अब नगर परिषद में चर्चाएं है कि भेजे गए सभी प्रोजेक्ट मंजूर कर लिए गए है। ऐसे में घंटाघर से सराय चौपटा तक के मार्ग को भी शिमला के शानदार माल गोदाम रोड की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। नप अधिकारी फिलहाल एस्टिमेट का इंतजार कर रहे है। प्रपोजल में करीब सवा दो करोड़ के फुटपाथ और 61 गलियों को सीसी बनाने का भी प्रोजेक्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा बनाया जा सकता है मैप
सीएम की ओर से राशि दिए जाने के बाद इतना तय माना जा रहा है कि इस मार्ग को माल गोदाम रोड की तर्ज पर बनाया जाएगा। मगर अब इसके मैप में भी बदलाव होगा। भेजा गया प्रस्तावित मैप नप के निवर्तमान चेयरमैन ने अपने स्तर पर प्राइवेट आर्किटेक्चर से बनवाया था। अब इसमें बदलाव व प्रशासनिक मंजूरी के बाद किसी एजेंसी से डेवलप करवाकर बनाये जाने की संभावना है।
ये है मार्ग में खास
शिमला के माल गोदाम रोड की तर्ज पर बनने वाले मार्ग को सराय चौपटा और घंटाघर चौक के पास से बंद किया जाएगा। घंटाघर से सराय चौपटा तक मार्ग के बीच में पेड़ लगाए जाएंगे और बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी। मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया जाएगा। सड़क भी टाइल की रहेगी।
वर्जन::::
मुख्यमंत्री ने 7.99 करोड़ रुपये भिवानी नगर परिषद के लिए दिए है। हमने आठ करोड़ के प्रोजेक्ट भेजे थे और उसमें शामिल सभी प्रोजेक्ट बनने की उम्मीद है। अभी भेजे गए एस्टीमेट मंजूर होकर नहीं आए है। उनकी मंजूरी के बाद काम शुरू करवाये जाएंगे।

संजय यादव, सचिव, नगर परिषद

वर्जन:::
घंटाघर से सराय चौपटा तक के मार्ग को शिमला के माल गोदाम रोड की तर्ज पर बनाना मेरा सपना था। हम चाहते थे कि शहर में कुछ नया हो जो प्रदेशभर में खास हो। कार्यकाल के दौरान अगर राशि पास हो जाती तो वह प्राथमिकता के आधार पर इसे बनवाते। अब भी जनस्वास्थ्य मंत्री व प्रशासन के सहयोग से इसे बनवाया जाएगा।
भवानी प्रताप, निवर्तमान चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed