फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Voter Helpline App will help common people in getting election information

वोटर हेल्पलाइन एप करेगा चुनावी जानकारी में आमजन की मदद : डॉ. अशवीर नैन

Fri, 27 Sep 2024 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Sep 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Voter Helpline App will help common people in getting election information
तोशाम। सहायक निर्वाचन अधिकारी कम एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि पांच अक्तूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। विभिन्न एप के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया के बारे में मतदाता घर बैठकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधाओं के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल एप जागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। मतदाताओं को प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करना होगा। इस एप के माध्यम से मतदाता अपनी वोटर पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें उनका नाम, मतदान केंद्र, और अन्य जानकारी होती है। चुनाव या वोटर आईडी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए शिकायत दर्ज करना और उसकी स्थिति देखना, साथ ही चुनाव की तारीखें, उम्मीदवारों की सूची, चुनाव परिणाम की जानकारी भी घर बैठे ली जा सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इस एप के माध्यम से आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी और अधिकारियों के नंबर भी ले सकते हैं। हरियाणा में हो रहे चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के बारे में आपको जानकारी चाहिए तो आप इस एप के माध्यम से पता कर सकते हैं। ईवीएम और चुनाव परिणाम से संबंधित जानकारी भी एप के माध्यम से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मतदाता की वोटर आईडी खो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। मतदान और मतगणना के लिए भी कई मोबाइल एप बनाए गए हैं। इनका उपयोग विभागीय अधिकारियों के साथ ही आम लोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed