फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Voter awareness program

Bhiwani News: चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप ने करवाया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

Fri, 10 May 2024 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 May 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness program
​भिवानी में मतदाता जागरूकता रैली को  रवाना करते अतिथि लक्ष्मण गौड़। 
भिवानी। चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स कार्यालय में मतदान जागरुकता कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में मतदान महादान विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता के निर्देशानुसार संगोष्ठी, शपथ व जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़ रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप लीडर सागर ने की। लक्ष्मण गौड़ व ग्रुप लीडर सागर ने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य व इमानदार व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए। जो प्रदेश व देश के हित में कार्य करें। लोकतंत्र का एक पर्व को एक त्योहार की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 16 मई को उपायुक्त कार्यालय से मतदान जन जागरुकता मेघा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके संयोजक अमित कुमार व सह संयोजक मनोज कुमार होंगे। इस अवसर पर महाबीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या व गाइड कैप्टन पुष्पा देवी, एसएसडी स्कूल से महेश चौहान, बीएस इंटर नेशनल स्कूल सांगा से स्काउट्स मास्टर नितिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए रेडक्रॉस भवन में हुआ जागरुकता सेमिनार

भिवानी। शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस भवन में जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि जाति, समुदाय, रंग, भेद, प्रलोभन से ऊपर उठकर देश की तरक्की के लिए मत का प्रयोग करेंगे। सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि जिस युवा का वोट बना हुआ है, वो 25 मई को मतदान अवश्य करें ताकि लोकतंत्र की मजबूती के साथ ही देश की तरक्की भी सुनिश्चित की जा सकें। सचिव ने कहा कि लोकतंत्र में वोट डालना प्रत्येक वोटर का कर्तव्य व जिम्मेदारी बनती है। जितने अधिक लोग मतदान के महत्व को समझ पाएंगे, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर सहायक सचिव मनोरंजन शर्मा, उप अधीक्षक जय भगवान, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार, आरसीआईटी प्रबंधक संजय कामरा, लिपिक सीमा रानी, जोगिंद्र सहरावत, केशव, गोविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed