{"_id":"6a189a77158fb3b6de09a952","slug":"virtual-inauguration-of-development-works-worth-rs-419-crore-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151783-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 4.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 4.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ आज
Fri, 29 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई दोपहर दो बजे स्वस्थ हरियाणा समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश भर की करीब 100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला से शुभारंभ करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण स्थानीय पंचायत भवन में दिखाया जाएगा। इन परियोजनाओं में भिवानी जिले की कुल करीब 4 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और चार ब्लॉक सब हेल्थ सेंटर शामिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और पूर्व मंत्री जेपी दलाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीसी के माध्यम से भिवानी जिले में कैरु, बवानीखेड़ा और लोहारू की पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा गोपालवास, नूनसर, बहल और पातवान में नवनिर्मित सब हेल्थ सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बनाए गए महिला क्लीनिक का भी शुभारंभ करेंगे।