फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vinay from Bhiwani won the 100 meters hurdles race.

Bhiwani News: 100 मीटर बाधा दौड़ में भिवानी के विनय ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:11 AM IST
सार

भिवानी के भीम स्टेडियम में 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न खेलों में जीतने वाली टीमें अगले चरण में पहुंचीं, जबकि हारने वाली टीमों की प्रतियोगिता से विदाई हुई।

विज्ञापन
Vinay from Bhiwani won the 100 meters hurdles race.
भीम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाता ​खिलाड़ी। 

विस्तार

भिवानी। भीम स्टेडियम में वीरवार को 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन विभिन्न रोमांचक मुकाबलों के साथ जारी रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया व नोडल अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। इस दाैरान 100 मीटर बाधा दौड़ में भिवानी का विनय प्रताप, लंबी कूद में सोनीपत का राहुल प्रथम रहा। वहीं, अंडर-19 बास्केटबाल में कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 17 अंकों से हराया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि हारने वाली टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं, जबकि विजेता टीमें अगले चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगी। शेष मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। कार्यक्रम में बीईओ महेंद्र सिंह गिल, डॉ. अनिल गौड़, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिवानी, विजय प्रभा लोहारू, प्राचार्य पवन शास्त्री, विजय परमार और भगत सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
अंडर-19

200 मीटर दौड़ : जींद का दीपक कुमार

100 मीटर दौड़ : जींद का अमन कुमार

400 मीटर बाधा दौड़ : फतेहाबाद का शुभम

110 मीटर बाधा दौड़ : हिसार का हंस कुमार

800 मीटर बाधा दौड़ : रोहतक का सारांश

पोल वॉल्ट (बांस कूद) : चरखी दादरी का शिवम

अंडर-17

100 मीटर बाधा दौड़ : भिवानी का विनय प्रताप

400 मीटर दौड़ : कैथल का नुकूल
200 मीटर दौड़ : फरीदाबाद का हरिओम

800 मीटर दौड़ : पानीपत का सूर्या

3000 मीटर दौड़ : पानीपत का सौरभ

लंबी कूद : सोनीपत का राहुल

ऊंची कूद : जींद का दिव्यांश

बास्केटबाल स्पर्धा के परिणाम
अंडर-19

फरीदाबाद ने कुरुक्षेत्र को 57-52 अंकों से हराया

सिरसा ने जींद को 48-34 से हराया

राई ने पलवल को 35-12 से पराजित किया

महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी को 31-17 से हराया

सोनीपत ने चरखी दादरी को 57-24 से हराया

झज्जर ने यमुनानगर को 38-21 से हराया

गुरुग्राम ने जींद को 35-31 से हराया

कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 17 अंकों से हराया

अंडर-14

पानीपत ने कैथल को 32-15 से हराया

रोहतक ने पंचकूला को 38-18 से हराया

हिसार ने राई को 31-17 से हराया

रेवाड़ी ने पलवल को 18 अंकों के अंतर से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed