फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers submitted memorandum to SDM demanding solution to drinking water problem

Bhiwani News: पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 Aug 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers submitted memorandum to SDM demanding solution to drinking water problem
 पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपते गांव ढ़ाणी माहु के ग्रामीण।
भिवानी। पेयजल समस्या से परेशान गांव ढाणी माहु के ग्रामीणों ने एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डाॅ. बीआर आंबेडकर यूथ संगठन के प्रधान पवन मेहरा ने कहा कि गांव ढाणी माहु में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। इसके समाधान की मांग वे कई बार एडीसी व डीसी व सांसद चौ. धर्मबीर सिंह से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी पाइप लाइन का कार्य नही हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा न होने के चलते गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। ऐसे में मांग करते हैं कि ग्रामीणों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने पर मजबूर होंगे। इस दौरान एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या का 15 दिनों में समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर ओमपति देवी, संतरा देवी, धनपति देवी, गोवर्धन, दिनेश, पूर्व पंच रामनिवास, कृष्णा मेहरा, पंच संदीप सिंहमार, सरपंच रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed