{"_id":"6615b05f908ec33393034147","slug":"villagers-stopped-ajay-singh-chautalas-convoy-in-kungar-expressed-protest-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115826-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अजय सिंह चौटाला का कुंगड़ में ग्रामीणों ने रोका काफिला, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अजय सिंह चौटाला का कुंगड़ में ग्रामीणों ने रोका काफिला, जताया विरोध
Wed, 10 Apr 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी के साथ जनता भी नेताओं का विरोध कर रही है। मंगवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का गांव कुंगड़ में ग्रामीणों ने काफिला रोक लिया और जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों के विरोध का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ग्रामीण अजय चौटाला की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध करते हुए दिखाए दे रहे है। इस दौरान जजपा नेताओं ने भी विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया मगर उनकी एक नहीं सुनी।
काफी देर तक गाड़ी के आगे ही ग्रामीण डटे रहे। दरअसल अजय सिंह चौटाला का मंगलवार को हलका बवानीखेड़ा में मिल्कपुर, ढाणी खुशहाल, ढाणी केशला, दुर्जनपुर, बड़सी जाटान, बड़सी गुजरान, अलखपुरा, सिवाना व कुंगड़ में दौरा था। गांव कुंगड़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद अजय सिंह चौटाला का काफिला जब गांव भैणी जा रहा था तो रास्ते में पहले से ही मौजूद ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया और आगे नहीं जाने दिया।
इस मौके पर उनके साथ जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला व प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण काफी देर तक काफिले के आगे ही डटे रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नैना चौटाला ने किया विरोध पर पलटवार
नैना चौटाला ने भी मंगलवार को बवानीखेड़ा कस्बा के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे दुष्यंत सिंह चौटाला का किसानों द्वारा विरोध किए जाने पर माफी मांगी। नैना चौटाला ने भाजपा पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि चने के साथ घुन पिस रहा है। दुष्यंत न कृषिमंत्री था न केंद्र में मंत्री, उसके पास हर चीज को रोकने की पावर नहीं थी, इसलिए किसान उसका विरोध न करें।