{"_id":"67e8361f5893f1ad820d095f","slug":"villagers-locked-the-water-tank-due-to-drinking-water-problem-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-131969-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलघर को लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलघर को लगाया ताला
Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव गुजरानी में पानी की समस्या को लेकर जलघर को ताला लगाते ग्रामीण।
भिवानी। गांव गुजरानी में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार के नेतृत्व में जलघर पर ताला लगाकर रोष प्रकट किया। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में 20 दिन से पीने के पानी का संकट गहराया हुआ है।
उन्होंने कहा कि अभी तो गर्मी का मौसम आरंभ ही हुआ है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो जून-जुलाई में यह संकट और अधिक गहरा हो जाएगा। वे इस समस्या को लेकर अनेकों पर संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
सुरेश कुमार ने बताया कि जब वे जल घर के कर्मचारियों को पानी छोड़ने को कहते हैं तो वे कहते हैं कि यहां की मोटर जली हुई है और पंप खराब है। सुरेश कुमार व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जलघर का ताला तभी खोला जाएगा। जब उनकी समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर संजीव, रमेश मखीजा, पंच प्यारे लाल, पंच श्याम लाल, लीलू राम, अशोक लडवाल उपस्थित रहे।