{"_id":"690bab1ef59994866709b74e","slug":"villagers-got-angry-over-opening-of-liquor-shop-between-hariyavaas-and-sidhanwa-villages-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142132-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव हरियावास व सिधनवा के बीच शराब ठेका खोलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव हरियावास व सिधनवा के बीच शराब ठेका खोलने पर भड़के ग्रामीण
Thu, 06 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
हरियावास और सिधनवा गांव के बीच शराब ठेके के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण।
बहल। क्षेत्र के गांव हरियावास और सिधनवा के बीच खुले शराब ठेके के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों व महिलाओं ने ठेके के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों गांवों की मुख्य सड़क पर ठेका खोलने से माहौल बिगड़ रहा है जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेका नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले ही आबकारी विभाग को अपने विरोध से अवगत करा दिया था लेकिन इसके बावजूद ठेका जबरन खोल दिया गया। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं ठेके के सामने पहुंचीं और शराब ठेकेदारों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में उन्होंने वहीं धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने एक्साइज विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि गांव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और विभाग से बात कर जनता की समस्या का समाधान निकाला जाएगा।