{"_id":"68a37e25ab5a86b4b7015c50","slug":"villagers-from-25-villages-marched-on-foot-demanding-the-arrest-of-the-murder-accused-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138385-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 25 गांवों के ग्रामीणों ने किया पैदल मार्च हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 25 गांवों के ग्रामीणों ने किया पैदल मार्च हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
मनीषा हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर पैदल मार्च निकालते ग्रामीण।
तोशाम। ढाणी लक्ष्मण निवासी अध्यापिका मनीषा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या के विरोध में न्याय की आवाज और बुलंद हो गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जहां ढिगावा में ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है वहीं सोमवार को गांव ईशरवाल से ग्रामीणों ने ढिगावा धरनास्थल तक विशाल पैदल मार्च निकाला।
मार्च में सिर्फ ईशरवाल ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांवों खावा, मंढ़ाण, झुल्ली, देवास, जैनावास, रोढ़ा, तलवानी, कलाली, हसान, सलेमपुर, बुसान सहित 25 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां और बैनर उठाकर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। मार्च के दौरान जब ग्रामीण मनीषा के गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंचे तो उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पैदल मार्च ढिगावा स्थित धरनास्थल तक पहुंचा जहां पहले से ही लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डटे हुए हैं।
ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा ने कहा कि पढ़ी-लिखी और होनहार बेटी की इस तरह से हत्या करना समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इतनी संगीन वारदात के बावजूद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर अमरजीत ईशरवाल, मुकेश ईशरवाल, राजपाल सलेमपुर, धोलिया सहित 25 गांवों के सरपंच, पंच और ग्रामीण मौजूद रहे।