{"_id":"67c4a7ab7d912591050a9554","slug":"villagers-blocked-the-tosham-jui-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130751-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया तोशाम-जूई मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया तोशाम-जूई मार्ग पर जाम
Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
तोशाम-जूई मार्ग पर जाम लगाते गांव खरकड़ी सोहान के ग्रामीण।
तोशाम। गांव खरकड़ी सोहान में शनिवार को ओवरलोड पत्थरों से भरे डंपर पलट जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों को बंद करवाने की मांग को लेकर रविवार सुबह तोशाम-जूई मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम अश्वीर नैन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
शनिवार को गांव खरकड़ी सोहान में ओवरलोड पत्थरों से भरे डंपर पलट गया था। इसके बाद ग्रामीण बहुत ज्यादा गुस्से में थे। ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों को बंद करवाने की मांग को लेकर तोशाम-जूई मार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना था की दिन में सौ से ज्यादा ओवरलोड डंपर गांव से होकर गुजरते हैं। इससे ग्रामीणों में भय बना रहता है। ग्रामीण काफी बार प्रशासन को इसके लिए अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शनिवार को एक ओवरलोड डंपर गांव में पलट गया। इससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गुस्से में तोशाम जूई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव में ओवरलोड डंपरों से लोगों में भय बना रहता है। इसके बाद एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाई जाएगी। करीबन साढ़े 11 बजे एसडीएम अश्वीर नैन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।