फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers blocked Bhiwani-Hansi main road by keeping Vikas's body, vehicles stuck for a quarter of an hour

विकास का शव रखकर ग्रामीणों ने जाम किया भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग, सवा घंटे फंसे रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked Bhiwani-Hansi main road by keeping Vikas's body, vehicles stuck for a quarter of an hour
बवानीखेड़ा तहसील के बाहर शव रखकर जाम लगाते जमालपुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। जमालपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपराह्न करीब पौने चार बजे बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय के आगे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर विकास का शव रखकर जाम लगा दिया। जमालपुर में बुधवार को दो गुटों में अवैध शराब बिक्री को लेकर गोली चली थी। गोली लगने से घायल गांव जमालपुर निवासी विकास ने रोहतक पीजीआई में बुधवार को दम तोड़ दिया था। विकास के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने के मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ लाला निवासी जमालपुर व राजू उर्फ गुरबाज निवासी सीपर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद रोहतक पीजीआई से शव लेकर परिजन सीधे बवानीखेड़ा पुलिस थाना पहुंचे, जिसके बाद तहसील के सामने शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सिंह व बवानीखेड़ा पुलिस थाना इंचार्ज रवींद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आगे ही मृतक युवक के परिजनों व महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, तब खोला जाम
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों व महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर महिलाएं अपनी सुधबुध खो चुकी थीं। वे सड़क पर ही लेट गईं। इसके बाद पुलिस ने गांव के मौजिज लोगों से बात की और जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को राजी कर लिया। जाम खुलवाने के लिए पहुंचे डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे परिजनों ने शव को सड़क से उठाया और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव जमालपुर में बुधवार को अवैध शराब बिक्री की रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इसी विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई और एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चला दीं। गोली लगने से गांव जमालपुर निवासी रवि, विक्रम, साहिल, सन्नी और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। विकास के पेट में गोली लगी थी। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार को विकास ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हुआ और जिसके बाद पीजीआई से शव लेकर परिजन व ग्रामीण सीधे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग स्थित बवानीखेड़ा तहसील के आगे पहुंच गए। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजन बोले, मासूम बच्चों पर बरसाईं गोलियां
मृतक विकास के परिजनों का आरोप था कि आरोपियों ने दिनदहाड़े उनके मासूम बच्चों पर गोलियां बरसा दीं, जबकि उनका कोई विवाद नहीं था। महिलाओं ने सड़क पर ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया। मीनाक्षी, राकेश, बीरू, बसंत, बलवान, रोहताश, काला, संजय, रोशन, बीरमति आदि ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।
गांव में तनाव की स्थिति, पुलिस तैनात
वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। माहौल को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की है। टीम द्वारा लगातार हालात पर निगरानी की जा रही है। वहीं गांव में लोगों समझाकर मामले को शांत रखने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपियों से पिस्तौल बरामद कर ली है
गोली चलाने का मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ लाला निवासी जमालपुर व राजू उर्फ गुरबाज निवासी सीपर को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्तौल व पत्थर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
-रवींद्र कुमार, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed