फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers are angry due to accumulation of dirty water

शिकायत पर हुई कार्यवाही के बारे में फरियादी को भी दी जाए जानकारी : डीसी

Tue, 06 Aug 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to accumulation of dirty water
​भिवानी में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते डीसी महावीर कौशिक, एसपी वरुण सिंगला व अन्य
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का निवारण करने के साथ-साथ उस पर की गई विभागीय कार्यवाही यानी एटीआर रिपोर्ट की प्रति संबंधित फरियादी के पास जरूर भेजें। ताकि उसे मालूम हो जाए कि विभाग की ओर से उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उस पर उचित कार्रवाई करें। इस दौरान एसपी वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार, सीईओ जिला परिषद अशवीर नैन, एसडीएम हरबीर सिंह, नगराधीश विपिन कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीडीपीओ आशीष मान, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य नंदराम धानिया व रामकिशन हलवासिया के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीसी साहब, शहरवासियों को बहुत उम्मीदें हैं आपसे

पार्षद विनोद प्रजापति ने समस्या रखते हुए कहा कि डीसी साहब, आप जिस प्रकार से शहर में निरीक्षण के दौरान जनसमस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश रहे हैं, उससे जिले के नागरिकों को बहुत उम्मीदें हैं। वार्ड नंबर 25 में कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र में सीवर जाम और पेयजल आपूर्ति की बहुत समस्या है। वहां पर 20 पाइप भी खुले में रखे हुए हैं, जिनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। इस पर डीसी तुरंत प्रभाव जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




2021 में पास आउट होने के बाद अब तक नहीं मिली डिग्री

आसलवास मरहेटा निवासी रवि ने उपायुक्त को बताया कि उन्होंने 2021 एमएनएस कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण की थी, लेकिन अब तक उनको डिग्री नहीं दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन कहता है कि हमने कॉलेज में भेज दी है और कॉलेज प्रशासन कहता है कि हमारे पास कोई डिग्री नहीं आई, इससे उनको भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके जैसे अनेक विद्यार्थी हैं, जिनको डिग्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed