फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers and family members blocked the Delhi-Pilani National Highway in Golagarh by keeping the dead body for two and a quarter hours.

Bhiwani News: गोलागढ़ में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर शव रख ग्रामीणों और परिजनों ने लगाया पौने दो घंटे जाम

Wed, 17 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers and family members blocked the Delhi-Pilani National Highway in Golagarh by keeping the dead body for two and a quarter hours.
गोलागढ़ मर्डर मामले में  ग्रामीणों से बातचीत करते डीएसपी अशोक कुमार । 
जूई कलां। क्षेत्र के गांव गोलागढ़ में सोमवार रात करीब ढाई बजे गली में कुल्हाड़ी से हमला कर नसीब नामक व्यक्ति की हत्या के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार शाम तीन बजे गोलागढ़ में पाथरावाली मोड़ पर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जूई कलां पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जाम पर डटी महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर ही बैठकर डेरा डाल दिया। वहीं शव को भी गाड़ी में सड़क के बीचोंबीच रख दिया।
विज्ञापन

मामला गोलागढ़ से चरखी दादरी के जयश्री गांव में गई बरात में डीजे पर नाचने के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश के चलते गोलागढ़ निवासी नसीब (32) की हत्या का है। मंगलवार दोपहर बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को गोलागढ़ में पाथरावाली मोड़ पर दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम में सैकड़ों महिलाएं भी पहुंच गई वहीं ग्रामीणों ने भी हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इसकी वजह से हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में वाहन भी पौने दो घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम पर डटे ग्रामीणों ने बताया कि गोलागढ़ निवासी नसीब एक बेटी का पिता था, उसकी तीन साल की एक बेटी है। वह गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। वारदात के दिन भी आरोपियों के साथ उसका कोई झगड़ा नहीं था, लेकिन डीजे पर नाचने के दौरान बीच बचाव में आना ही नसीब के लिए उसके नसीब पर भारी पड़ गया। जाम की सूचना मिलते ही लोहारू डीएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिसे बाद शाम चार बजकर 44 मिनट पर ग्रामीणों ने हाईवे का जाम खोल दिया और मृतक नसीब के दाह संस्कार के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी
हाईवे पर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंचे डीएसपी लोहारू अशोक कुमार ने बताया कि हत्या आरोपियों की तलाश में सीआईए की दो और एक साइबर थाना के अलावा जूई पुलिस थाना की टीम जुटी है। पुलिस की टीमों के साथ गांवों के मौजिज लोगों को भी शामिल किया है जो आरोपियों को पकड़ने में मदद करेंगे। वहीं पुलिस के हाथ हत्या आरोपियों का अहम सुराग लगा है। जल्द ही दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed