फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vikasit Bharat Buildathon campaign will awaken the resolve of patriotism among the students.

Bhiwani News: विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का संकल्प जागृत करेगा विकसित भारत बिल्डथॉन अभियान

Sun, 12 Oct 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vikasit Bharat Buildathon campaign will awaken the resolve of patriotism among the students.
भिवानी। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में आज विकसित भारत बिल्डथॉन अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया के आदेशानुसार और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकुला के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना और “हम बदलेंगे तो देश बदलेगा” की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में चल रही पहल बदलाव की पाठशाला ने पहले ही विकसित भारत अभियान को सक्रिय रूप से शुरू कर रखा है। इस पहल के माध्यम से विद्यालय में स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि विद्यार्थियों को एकजुट कर इस अभियान का संकल्प दिलाया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed