Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vikas finished first in the 100-meter race, while Kunal emerged victorious in the 400-meter race.

Bhiwani News: 100 मीटर दौड़ में विकास प्रथम, 400 मीटर में कुनाल ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Vikas finished first in the 100-meter race, while Kunal emerged victorious in the 400-meter race.
गांव चांग में आयोजित दौड़ स्पर्धा में भाग लेते खिलाड़ी। 
चांग। हरियाणा दिवस पर गांव चांग के राजकीय हाईस्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में विकास प्रथम और 400 मीटर में कुनाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में दौड़ के अलावा कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले भी करवाए गए। इसका आयोजन करूण जांगड़ा और भाईचारा ग्रुप के संयोजक विजय बागड़ी के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में अजय ने पहला और 600 मीटर में रॉकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अजय सैनी दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को करूण जांगड़ा, सरपंच प्रमोद और विजय बागड़ी ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। करूण जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा दिवस केवल राज्य के गठन का उत्सव नहीं बल्कि खेल प्रतिभाओं और उनके कठिन परिश्रम को याद करने का भी दिन है।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर कोच सोमबीर, अजय चाहर, कोच जगबीर, सुनील प्रजापति, कोच संजय, काला और संजय टांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed