{"_id":"65853994b85c68682500da28","slug":"vijendra-boxer-statement-did-not-leave-politics-saddened-by-sakshi-malik-retirement-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र बॉक्सर का बयान: राजनीति नहीं छोड़ी, साक्षी मलिक के संन्यास से दुखी, कहा- महिला सुरक्षा पर करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र बॉक्सर का बयान: राजनीति नहीं छोड़ी, साक्षी मलिक के संन्यास से दुखी, कहा- महिला सुरक्षा पर करेंगे बात
Fri, 22 Dec 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:55 PM IST
सार
कांग्रेस नेता विजेंद्र बॉक्सर के एक ट्वीट से कल हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई थी। जिसमें उन्होंने राजनीति को राम-राम भाई लिखा था। लेकिन अब उस ट्वीट से यूटर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है, अगर पार्टी उनको चुनाव लड़वाती है तो वह मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
बॉक्सर विजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियन मुक्केबाज एवं कांग्रेस नेता विजेंद्र बॉक्सर ने अपने ट्वीट से यूटर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी राजनीति नहीं छोड़ी है, लोगों ने 'राजनीति को राम-राम भाई' की पोस्ट के अलग मायने निकाल लिये। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक के संन्यास से खेल जगत दुखी, वह हर खिलाड़ी से महिला सुरक्षा-रोजगार पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि विजेंद्र ने अपने ट्वीट 'राजनीति को राम-राम भाई' को डिलीट कर दिया। वहीं, विजेंद्र के बड़े भाई मनोज बैनीवाल ने कहा कि विजेंद्र के ट्वीट का गलत मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ा है न छोड़ने का इरादा है। उन्होंने नॉर्मल-वे में राजनीति लोगों को राम-राम की थी, लेकिन इसका उलटा मतलब निकाला गया। मनोज बैनीवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी का आदेश हुआ तो विजेंद्र आगे चुनाव भी लड़ेगा।
विज्ञापन