{"_id":"625088533f518d07a7341f8e","slug":"vigilance-team-interrogated-the-accused-in-the-case-of-fake-receipt-in-bhiwani-municipal-council-bhiwani-news-hsr6286580150","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी नगर परिषद में हुए फर्जी रसीद के मामले में विजिलेंस टीम ने आरोपी से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी नगर परिषद में हुए फर्जी रसीद के मामले में विजिलेंस टीम ने आरोपी से की पूछताछ
विज्ञापन
नगर परिषद ऑफिस में लगाए गए बोर्ड पर लिखे अधिकारियों के नाम और नंबर। इन नंबरों पर रिश्वत मांगे जान?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में हुए चेक घोटाले के साथ ही सामने आए फर्जी रसीद मामले की भी जांच साथ में ही चल रही है। चेक घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ने फर्जी रसीद मामले के आरोपी से पूछताछ की है। वहीं चेक घोटाले के आरोपी व्यापारी विनोद के साथ उसके कुछ परिजन भी फरार हैं और विजिलेंस टीम उनकी तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में सामने आये करोड़ों के चेक घोटाले के साथ ही फर्जी रसीद घोटाला भी उजागर हुआ। इसमें एक निवर्तमान पार्षद के परिजन पर फर्जी सॉफ्टवेयर के सहारे फर्जी रसीदें काटकर लोगों को मोटा चूना लगाया गया। लोगों को टैक्स व अन्य भुगतान की फर्जी रसीदें देकर राशि नप के खाते में जमा कराने के बजाय स्वयं की जेबों में डाले गए। इसकी शिकायत समाजसेवी सुशील वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को की। चेक घोटाले के साथ ही इस घोटाले की भी जांच चल रही है। सूत्र बताते है कि विजिलेंस टीम ने एक संदिग्ध से नगर परिषद कार्यालय में इसे लेकर पूछताछ भी की। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, चेक घोटाले में विजिलेंस टीम आरोपी विनोद, निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव के निजी सचिव ललित यादव की तलाश में है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यापारी विनोद के साथ उसके कुछ परिजन भी फरार हैं। आरोपी अग्रिम जमानत के प्रयास में है। भिवानी में उसकी याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
कोई रिश्वत मांगे तो डायल करें 9992904232
नगर परिषद में उजागर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद अब भ्रष्टाचार रोकने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट लिखा गया है कि नगर परिषद भिवानी में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी संबंधित शिकायत व किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कार्य के बदले रिश्वत मांगने के बारे में शिकायत करें। नीचे अतिरिक्त उपायुक्त सह जिला नगर आयुक्त राहुल नरवाल का मोबाइल नंबर 9992904232 और प्रशासक नगर परिषद महेश कुमार 01664-242101 नंबर दिए गए हैं।
कुछ आरोपी हमारे रडार पर
मामले की जांच की जा रही है। कुछ आरोपी हमारे रडार पर है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेजों की बारीकि से जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डीएसपी कमलजीत सिंह, इंचार्ज, एसआईटी विजिलेंस।