फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vigilance caught Patwari and lawyer taking bribe in Bawanikheda tehsil

Bhiwani News: बवानीखेड़ा तहसील में विजिलेंस ने पटवारी और वकील को रिश्वत लेते पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught Patwari and lawyer taking bribe in Bawanikheda tehsil
बवानीखेड़ा तहसील में विजिलेंस द्वारा पकड़ा गया पटवारी। 
बवानीखेड़ा (भिवानी)। तहसील कार्यालय बवानीखेड़ा में बुधवार को विजिलेंस विभाग ने एक पटवारी और वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गांव सिवाड़ा निवासी परवीन की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए काबू किया।
विज्ञापन

कार्रवाई भिवानी विजिलेंस के इंस्पेक्टर जगजीत के नेतृत्व में जिला मत्स्य अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह की निगरानी में की गई। जानकारी के अनुसार गांव सिवाड़ा निवासी परवीन ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि खेवट तकसीम कराने की एवज में पटवारी नरेंद्र एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आरोप है कि यह रकम वकील भूपेंद्र के माध्यम से मांगी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसके बाद तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए पटवारी नरेंद्र और वकील भूपेंद्र को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। विजिलेंस विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed