फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   vichel snatching, case file on 6 youth, police

किराये पर गाड़ी लेकर छीनने का आरोप, छह युवकों पर केस दर्ज

Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
vichel snatching, case file on 6 youth, police
भिवानी। टैक्सी स्टैंड से एक गाड़ी किराये पर लेकर छह युवकों द्वारा चालक से मारपीट कर गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद सहित पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में कोंट रोड शांति नगर कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि भिवानी टैक्सी स्टैंड पर किराये पर टैक्सी चलाता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके पास बृजवासी कॉलोनी निवासी एक युवक का फोन आया। उसने पूछा कि वह कहां है। उसने बताया कि वह टैक्सी स्टैंड पर है। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे टैक्सी स्टैंड पर दो अज्ञात युवक आए और रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए दिनोद गांव के लिए 800 रुपये में उसकी टैक्सी बुक कर ली। इसके बाद वह तोशाम बाईपास पर पहुंचे तो वहां पर दो और लड़के उसकी गाड़ी के अंदर सवार हो गए। इसके बाद गाड़ी गांव दिनोद में पहुंची। गाड़ी से दो युवक नीचे उतरे और एक मकान के अंदर चले गए। करीब 15 मिनट बाद दोनों युवक उस घर से बाहर आए और उसे बोला कि उनका मकान खेतों में है। इसके बाद दिनोद से बजीणा रोड पर गाड़ी लेकर चल पड़े। करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद उन्होंने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसी दौरान बाइक पर दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे, जिनमें एक युवक को वह पहचानता था। गाड़ी में बैठे युवकों ने उसे पीछे सीट पर खींच लिया और एक युवक उसकी गाड़ी चलाने लगा। आरोपियों ने गाड़ी के अंदर ही उसके साथ मारपीट की और उससे नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपी उसे दुर्गा कॉलोनी रेलवे स्टेशन के समीप छोड़कर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। कुलदीप ने बताया कि एक आरोपी के साथ उसका रुपयों का लेनदेन भी था। वहीं आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के बाद वह इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हो गया। जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि कुलदीप की शिकायत पर सतपाल नामक युवक सहित पांच अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed