फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vehicles were stuck in traffic jam for 50 minutes at Sir Chhotu Ram Chowk

Bhiwani News: सर छोटूराम चौक पर 50 मिनट तक फंसे रहे जाम में वाहन

Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck in traffic jam for 50 minutes at Sir Chhotu Ram Chowk
भिवानी शहर के चौ. छोटू राम चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर सर छोटूराम बड़ चौक पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से 11:30 बजे के बीच करीब 50 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहनों का जाम यहां संकरा रास्ता होने की वजह से लग रहा है। वाहन चालक भी खुद अपनी गाड़ियों से नीचे उतरकर जाम सुलझाने में जुटे रहे, लेकिन जाम नहीं खुल पाया। यहां पर कोई ट्रैफिक कर्मचारी भी तैनात नहीं था, इस वजह से स्थिति और भी अधिक बिगड़ी। वहीं आसपास के दुकानदारों का कहना है कि संकरा चौक होने की वजह से यहां रोजाना ही वाहनों का जाम लग रहा है।
विज्ञापन

भिवानी-महम मुख्य मार्ग और औद्योगिक सेक्टर से पंचायत भवन की तरफ जाने वाले रास्ते बड़ चौक पर सर छोटू राम चौक बना है। चौराहा काफी संकरा है। ऐसे में यहां अव्यवस्थित वाहनों की वजह से रोजाना ही जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार को भी अनियंत्रित वाहनों की वजह से करीब 50 मिनट तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम की वजह से पंचायत भवन से लेकर छोटूराम चौक और गोशाला से लेकर महम गेट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

कई लोगों ने तो खुद अपनी गाड़ियों से नीचे उतरकर जाम को खुलवाने का भी प्रयास किया, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। अनियंत्रित गाड़ियां जाम की वजह बनी। काफी देर बाद रास्ते पर जाम सुलझा तो लोग गंतव्य की ओर बढ़ सके। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यहां पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा हो गई है, लेकिन कोई ट्रैफिक कर्मचारी यहां नहीं रहता। ऐसे में अनियंत्रित वाहनों की वजह से रोजाना ही जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौराहों और जाम संभावित जगहों पर ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बड़ चौक क्षेत्र में भी यातायात पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ज्यादा वाहनों की वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन ये हालात ज्यादा देर नहीं रहते हैं। - सुरेश कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed