फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vehicles of Shruti Chaudhary's convoy collided with each other, minister safe

Bhiwani News: श्रुति चौधरी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, मंत्री सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles of Shruti Chaudhary's convoy collided with each other, minister safe
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के काफिले की गाड़ी।
भिवानी। प्रदेश की सिंचाई और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के तोशाम हलके के दौरे के दौरान मंगलवार को उनके काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में मंत्री श्रुति चौधरी की सरकारी फॉर्च्यूनर गाड़ी को पीछे से सुरक्षा में चल रही एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर से फॉर्च्यूनर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि मंत्री श्रुति चौधरी पूरी तरह सुरक्षित रहीं।
विज्ञापन

हादसे के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई लेकिन बाद में काफिला फिर से रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम हलके के गांव लोहानी में पंप हाउस भवन के नवीनीकरण का शिलान्यास करने के बाद देवराला गांव की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गांव शिमलीवास के समीप यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। हादसे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

मंत्री श्रुति चौधरी के दौरे के दौरान लोहानी में तीन करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सिंचाई विभाग की मैकेनिक वर्कशॉप का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा उन्होंने शिमली गांव में गली निर्माण कार्य, कैरू माइनर से ढाणी माहु, कैरू और नया गांव के पांच जोहड़ों तक लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पशु पेयजल सप्लाई लाइन का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवराला में करोड़ों की लागत से बने भवन का लोकार्पण
इसके बाद मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव देवराला में आधुनिक तकनीक से तैयार करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने किरावड़, ढाणी किरावड़ सहित करीब आधा दर्जन गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को कई मामलों का समाधान तुरंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और विकास कार्यों को पारदर्शी ढंग से पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed