{"_id":"674cc04be429c195510eebd7","slug":"vehicle-loaded-with-mining-material-caught-case-registered-for-disobeying-orders-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126578-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खनन सामग्री से भरा वाहन पकड़ा आदेशों की अवहेलना पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खनन सामग्री से भरा वाहन पकड़ा आदेशों की अवहेलना पर केस दर्ज
Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। प्रदूषण बढ़ने के कारण खनन कार्यों और लोडिंग पर लगी रोक के बावजूद गाड़ी मालिक खनन सामग्री लोडिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में खनन विभाग की टीम ने एक डंपर को अवैध तरीके से खनन सामग्री ले जाते हुए काबू किया है।
खनन अधिकारी हितेश कुमार की टीम ने डंपर चालक अनिल कुमार को बागनवाला क्रशर जोन में एक क्रशर इकाई से खनन सामग्री लोड करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनन अधिकारी हितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रैप 4 लागू हो गया था। जिस अनुसार सभी प्रकार की खनन गतिविधियों पर तथा निर्माण सामग्री से भरे खनिज के परिवहन लोडिंग व अनलोडिंग पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
उपायुक्त भिवानी के निर्देशानुसार राकेश कुमार निरीक्षक, हितेश कुमार खनन निरीक्षक खान एवं भू विज्ञान विभाग भिवानी ने बागनवाला जोन खानक में चेकिंग के दौरान क्रशर पर वाहन में खनन सामग्री भर ले जाते हुए वाहन चालक को पकड़ लिया।
खनन विभाग की टीम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने वाहन चालक व क्रशर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि प्रदूषण पर रोक के कारण खनन सामग्री व लोडिंग का काम बंद था। इस दौरान क्रशर से खनन सामग्री डंपर में भर रहे थे।