फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Various NSO surveys will be conducted in the district in September.

Bhiwani News: सितंबर माह में जिले में होगा एनएसओ के विभिन्न सर्वेक्षण

Fri, 04 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Various NSO surveys will be conducted in the district in September.
भिवानी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न प्रकार की सूचनाएं एकत्र करने का कार्य कर रहा है। इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एनएसओ द्वारा वर्तमान में विभिन्न घरेलू एवं प्रतिष्ठान सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। इनमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), प्रवासन सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), अनिगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), थोक मूल्य सूचकांक तथा निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण आदि शामिल हैं। इन सर्वेक्षणों के दौरान एनएसओ के अधिकारी चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्र करते हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा सितंबर 2026 के दौरान भिवानी जिले में एनएसओ (एफओडी) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण किए जाएंगे। प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण के लिए दिनोद, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए बड़वा, ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण तथा स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण के लिए सय और कैरू, एएसयूएसई के लिए आजाद नगर (147), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए लोहारू तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए कुड़ल, कितलाना, दिनोद और बड़सी क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षणों के दौरान एकत्र की जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती। एकत्रित जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों तथा योजना एवं नीति निर्माण के लिए किया जाता है।

सरकार ने जिले के सभी नागरिकों एवं उद्यमों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें और सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से देश और प्रदेश के लिए बेहतर योजना निर्माण तथा विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed