फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vandana Kedia became the Municipal President in Siwani after winning by 1251 votes

Bhiwani News: सिवानी में वंदना केडिया 1251 वोटों से जीत दर्ज कर बनी नपा अध्यक्ष

Wed, 12 Mar 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Vandana Kedia became the Municipal President in Siwani after winning by 1251 votes
सिवानी में जीत पर जुलूस निकालती प्रत्याशी वंदना केडिया। 
सिवानी मंडी। नगर पालिका सिवानी के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के चुनाव नतीजे बुधवार को मॉडल संस्कृत सीनियर स्कूल में घोषित किए गए। नतीजों में अध्यक्ष पद पर वंदना राजेश केडिया ने 5277 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अनु अमित लोहिया को 1251 वोटों से हराया। वहीं अनु लोहिया को 4026 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से मणि को 182 वोट मिले। पूजा रमेश वर्मा को 1031 मत मिले जबकि गोलू रानी नवीन सुरतपुरिया को 2308 वोट मिले।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद वंदना केडिया ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य सिवानी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और दो राउंड में पूरी हुई। प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। बिना पास किसी को प्रवेश नहीं दिया गया और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। वंदना केडिया ने पहले ही राउंड में 900 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में 1251 वोटों से जीत हासिल करते हुए सिवानी नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की।
विज्ञापन

मतगणना पूरी होते ही उन्होंने जनता का आभार जताया और सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों ने वंदना केडिया के पक्ष में जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूरे शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों और प्रशासन का आभार जताया। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा सिवानी नगर पालिका वार्ड पार्षद परिणाम :
वार्ड नंबर विजेता
01 मांगेराम देहडू
02 प्रणव गोयल
03 संजय राणा
04 प्रीती देवी
05 नीलम
06 अनिल कुमार
07 सुषमा देवी
08 आनंद जांगड़ा
09 दीप चंद
10 भीम सिंह
11 पुरुषोत्तम कुमार
12 कांता
13 मामो देवी
14 नरेंद्र ख्यालिया
15 सुमन देवी
16 कुलदीप देहडू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed