फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vaishya Model School stood first in junior category and senior category

Bhiwani News: कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में वैश्य मॉडल विद्यालय रहा प्रथम

Tue, 12 Nov 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Vaishya Model School stood first in junior category and senior category
भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्या​र्थियों के साथ भारत विकास परिषद् के पदा​धिकारी व 
भिवानी। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से शहर के एक निजी विद्यालय में भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के पश्चिम प्रांत के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पोपली ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ एवं विशिष्ट अतिथि सुनीता आहुजा एवं डॉ. कपिल शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर गोपाल कृष्ण पोपली ने भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित करने के पीछे परिषद के उद्देश्य से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन

अधिवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से कुल 43 टीमों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ दोनों वर्गों में वैश्य मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम, हलवासिया विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में बाल भवन पब्लिक स्कूल तालू ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हनुमान ढाणी ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय तथा लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान आने वाली विद्यालयों की टीमों के साथ अन्य सभी विद्यालयों से आए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को भी स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रश्न मंच प्रतियोगिता से पूर्व विद्यालय स्तर पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग पांच हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों की अधिकतम भागेदारी के लिए वीएसएस पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजीना को प्रथम, हलवासिया विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय तथा वैश्य मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बृज मोहन गोयल, सुशील मिताथलिया, संजू बंसल, सतीश लिखा, सज्जन अग्रवाल, महावीर तायल, विजय कुमार गुप्ता, नरेश कुमार बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed