फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vacant posts of professors in college, students studying online

Bhiwani News: कॉलेज में प्राध्यापकों के पद खाली, ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts of professors in college, students studying online
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्राध्यापकों का टोटा है। इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा करना उनके लिए सिर दर्द बन रहा है। दरअसल, हरियाणा सरकार और उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पिछले तीन साल से कॉलेज प्राध्यापकों के खाली पदों कर भर्ती नहीं निकाली है और हर साल अनेक प्राध्यापक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य जैसी विषयों में भी प्राध्यापकों की कमी है। ऐसे में विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर के विभाग कोर्सों में जिन पर 5338 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। इन छात्राओं को पढ़ाने के लिए कॉलेज में प्राध्यापकों के कुल 103 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 72 पर स्टाफ कार्यरत हैं। मगर इनमें से महज 33 प्राध्यापक ही रेगुलर पोस्ट पर है और तीन अनुबंध आधार पर है, जबकि 36 सहायक व्याख्याता है। ऐसे में प्राध्यापकों के 31 पद खाली है।
विज्ञापन

कॉलेज से बनी दूरी, लाइब्रेरी में जा रहे विद्यार्थी
कॉलेजों में अनेक विषयों के प्राध्यापकों के पद खाली है, जिसके कारण विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पाते। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना लेकर वे कॉलेज में दाखिला तो ले रहे हैं मगर यहां स्टाफ न होने से उनके सपने अधूरे रह जाते हैं। विद्यार्थी अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट या फिर यूट्यूब चैनल का सहारा ले रहे हैं। वहीं इन दिनों विद्यार्थी कॉलेज के साथ ही निजी लाइब्रेरी में पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पढ़ाई की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से नहीं निकली प्राध्यापकों की भर्ती
कॉलेजों में पिछले तीन साल से प्राध्यापकों की भर्ती नहीं निकली है, जिसके कारण अधिकतर पद खाली है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने जो सहायक व्याख्याता नियुक्त किए थे वे भी ओवरएज हो रहे हैं। ऐसे में अगर भर्ती होती भी है तो वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। हरियाणा कॉलेज एक्सटेंशन लेक्चरर्स एसोसिएशन ने कॉलेज में प्राध्यापकों के खाली पदों पर भर्ती की मांग को लेकर मांग कर चुकी है। एसोसिएशन ने सरकार के मंत्रियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपे है। इसमें प्राध्यापकों की भर्ती, सहायक व्याख्याताओं को सुविधाएं देने की मांग लंबे समय से रही है।

राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में विषय अनुसार स्टाफ की जानकारी
विषय पद कार्यरत
अंग्रेजी 10 08
हिंदी 08 03
संस्कृत 02 02
इतिहास 03 03
राजनीति शास्त्र 02 02
अर्थशास्त्र 01 01
मनोविज्ञान 06 04
भूगोल 08 03
गणित 12 09
फिजिक्स 08 08
केमेस्ट्री 05 05
वाणिज्य 10 10
समाजशास्त्र 01 01
संगीत 02 01
फाइन आर्ट 03 02
कंप्यूटर साइंस 18 09
गृह विज्ञान 03 01
शारीरिक शिक्षा 01 01
पिछले तीन साल से कॉलेज में प्राध्यापकों के खाली पदों पर भर्ती नहीं हुई है, जिसके कारण भावी प्राध्यापकों का काफी परेशानी हो रही है। सरकार ने जो सहायक व्याख्याता भर्ती किए थे उनमें से काफी तो ओवरएज हो गए हैं, जोकि भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। उन्हें न ही सरकार की ओर कोई सुविधा या भर्ती के लिए छूट का कोई प्रावधान किया है। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द खाली पदों पर प्राध्यापकों की भर्ती करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकें।
- राकेश वर्मा, सहायक व्याख्याता, एमएनएम राजकीय महाविद्यालय भिवानी।
कॉलेज में प्राध्यापकों की भर्ती सरकार के कार्यक्षेत्र में आता है। कॉलेज में कई विषयों के प्राध्यापकों के पद खाली है। उम्मीद है इन पर जल्द भर्ती होगी।
- दलबीर गोदारा, प्राचार्य, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed