फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Utensil market burst due to stalled sewer system. People of Nai Kalalo street got angry and raised slogans.

Bhiwani News: ठप सीवर व्यवस्था पर फूटा बर्तन बाजार नाई कलालो की गली के लोगों का गुस्सा, की नारेबाजी

Sun, 25 Aug 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 25 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Utensil market burst due to stalled sewer system. People of Nai Kalalo street got angry and raised slogans.
 शहर में बर्तन बाजार के वार्ड 28 में ओवरफ्लो सीवर से परेशान होकर नारेबाजी करते वार्डवासी।
भिवानी। ठप सीवर और गंदे पानी की आपूर्ति के लिए शनिवार सुबह शहर के बर्तन बाजार नाई कलालो की गली निवासी महिलाओं ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान इलाके के लोगों ने भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन

पिछले एक माह से वार्ड 28 के नाई कलालो की गली में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं सीवर मैनहोल भी ठप पड़े हैं, जिनका गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि यो पाणी अधिकारी पी कै दिखावैं, म्हारे घरों म तौ सीवर का गंदा पाणी आवै सै।
विज्ञापन

बतन बाजार नाई कलालो की गली निवासी सुरेश, सन्नी, मनोज, संजीव, निर्मला, बिमला, कृष्णा ने बताया कि बर्तन बाजार क्षेत्र और नाई कलालो की गली इलाके में करीब चार दशक से अधिक पुरानी पानी की लाइनें हैं। इसके अलावा यहां का सीवर सिस्टम भी ठप पड़ा है। बारिश के मौसम से पहले सीवर लाइनों की यहां सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर मैनहोल गंदगी से ठसाठस अटे पड़े हैं, जिसकी वजह से घरों का गंदा पानी सीवर मैनहोल से ओवरफ्लो होकर गलियों के अंदर ही फैला हुआ है। इससे आने जाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है वहीं इलाके में बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। पेयजल आपूर्ति में भी सीवर युक्त काले रंग का बदबूदार पानी आ रहा है। जिसे पीना तो दूर किसी भी कार्य में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

इस संबंध में काफी बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। विधायक के समक्ष भी ये समस्या रखी थी, मगर इस पर भी अधिकारियों की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ। क्षेत्र की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बर्तन बाजार की मुख्य सड़क पर जाम लगा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed