फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uproar over woman's death

Bhiwani News: महिला की मौत पर बरपा हंगामा

Wed, 19 Apr 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death
भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र निवासी विवाहिता स्वीटी (25) की मौत के मामले में पुलिस ने हंगामे के बीच बुधवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने शहर थाना में मृतका के पति, सास-ससुर, देवर व ननद के खिलाफ धारा 304बी व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतका की मां प्रमिला ने बताया कि उसकी चार संतान थीं, तीन लड़की व एक लड़का। उसकी बेटी स्वीटी की करीब पांच साल पहले हनुमान गेट क्षेत्र निवासी मनीष के साथ प्रेमविवाह हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग स्वीटी को दहेज के लिए तंग करने लगे और अक्सर दहेज को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करते थे। स्वीटी के बेटे के जन्म पर भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग की और उनकी इच्छानुसार दहेज न देने पर परेशान करते। इसी के कारण मंगलवार शाम को स्वीटी ने फंदे पर लटक अपनी जान दे दी। घटना क्षेत्र चौकी इंचार्ज एएसआई प्रवीण ने बताया कि मृतका स्वीटी की मां प्रमिला के बयान पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग पहले भी कर चुके हैं मारपीट
मृतका की मां प्रमिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट करते थे। इसके अलावा करीब पांच दिन पहले उसके बेटे हिमांशु के साथ भी स्वीटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इसके कारण उसका दिव्यांग बेटा घायल हो गया और अब मंगलवार को भी उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिसके कारण स्वीटी के शरीर पर लील के निशान पड़ गए। जब वे स्वीटी के घर गए तो उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेने से किया मना
युवती की मौत से गुस्साए मायके पक्ष से परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया। इस दौरान काफी लोग नागरिक अस्पताल में पहुंच गए और बिना ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के शव को लेने से मना कर दिया था। इससे कारण उन्होंने पुलिस को बयान देने से मना कर दिया। इसके कारण शव के पोस्टमार्टम कार्रवाई में भी देरी हुई। इस दौरान नागरिक अस्पताल में शहर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव सिंह, जैन चौकी इंचार्ज एएसआई प्रवीण कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने परिजनों को समझाया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए और दोपहर करीब तीन बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
----------------------
दो मासूमों से छीना मां का आंचल
स्वीटी की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। उसको करीब चार वर्षीय लड़का व करीब डेढ़ वर्षीय लड़की है। इस घटना से न सिर्फ एक महिला की जान चली गई, बल्कि दो मासूमों से उनकी मां का आंचल भी छीन गया।

-----------
विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की मां के बयान पर ससुराल पक्ष से पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगी।
- निरीक्षक बलदेव सिंह, प्रभारी, शहर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed