फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uproar between maternal and in-laws side over woman's death, taking dead body from hospital

Bhiwani News: महिला की मौत, अस्पताल से शव ले जाने को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के बीच हंगामा

Sat, 22 Apr 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Uproar between maternal and in-laws side over woman's death, taking dead body from hospital
भिवानी। नागरिक अस्पताल में एक महिला के शव को अपने साथ ले जाने को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ। महिला के ससुराल पक्ष के लोग शव को अपने साथ लेकर जाना चाह रहे थे, जबकि मायके पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार
विज्ञापन

के लिए अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी और खूब कहासुनी हुई। अंत में ससुराल पक्ष के लोग शव को नागरिक अस्पताल में से लेकर गए।
विज्ञापन

दरअसल चरखी दादरी क्षेत्र के गांव सांवड़ निवासी वर्षा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने शुक्रवार को महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना बौंदकलां पुलिस थाना में दी गई। शनिवार सुबह बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक के भाई दीपक के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। परिजनों में मृतका के मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच शव को अपने-अपने गांव लेकर जाने को लेकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष से मृतका के दादा कुंदन सिंह ने बताया कि वर्षा की शादी सांवड़ निवासी सुनील के साथ हुई थी। वर्षा पिछले कई दिनों से अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार सुबह ही ससुराल वाले उसे सांवड़ लाए थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने वर्षा को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि उन्हें उनकी बेटी के अस्पताल में भर्ती करवाने के बारे में सूचना बाद में दी गई।

बौंदकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मृतका के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed