Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Update in Manisha Death Case Bhiwani teacher Manisha news

मनीषा मौत मामला: तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन लेने दिल्ली पहुंची सीबीआई, तीन सितंबर से जांच कर रही टीम

Sat, 27 Sep 2025 10:28 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

दिल्ली से सीबीआई ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया था जिसने शव मिलने की जगह पर सीन रिक्रिएशन कर मार्किंग की। 11 अगस्त से घर से लापता 19 वर्षीय मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मिला था।

विज्ञापन
Update in Manisha Death Case Bhiwani teacher Manisha news
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा मौत मामले में 24 दिनों से जांच कर रही सीबीआई की टीम ने वीरवार शाम दिल्ली एम्स का रुख किया। टीम का उद्देश्य तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ओपिनियन लेना है। मनीषा के परिजनों की मांग पर ही तीसरी बार पोस्टमार्टम करवाया गया था। पहली और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास पाए जाने के कारण यह कदम उठाया गया। इसमें मनीषा के शव और विसरा रिपोर्ट दोनों का अध्ययन किया गया था। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इससे जुड़े दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट किया जा सकेगा कि मनीषा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। अब तक सीबीआई मनीषा के परिजनों, गवाहों से पूछताछ कर चुकी है और घटनास्थल का भी निरीक्षण कर चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली से सीबीआई ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया था जिसने शव मिलने की जगह पर सीन रिक्रिएशन कर मार्किंग की। इस दौरान खेत मालिक, खेत के साझेदार और बकरी चराने वाला भी मौके पर मौजूद थे जिन्होंने पहली बार मनीषा का शव देखा था। इसके अलावा एफएसएल की कुछ रिपोर्ट भी सीबीआई अधिकारियों को दिल्ली से ही प्राप्त करनी हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

मनीषा का शव 13 अगस्त को हुआ था बरामद

11 अगस्त से घर से लापता 19 वर्षीय मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मिला था। प्रारंभ में स्थानीय पुलिस ने जांच की लेकिन मामले के बढ़ने पर यह एसआईटी के पास गया। पहली और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास से परिजनों और लोगों का गुस्सा बढ़ा। इसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने अब तक मनीषा के परिजनों, खाद बीज विक्रेता, प्ले स्कूल व नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन, खेत मालिक और चश्मदीद बकरी पालक से पूछताछ कर ली है। तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अधिकारी अब तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मौत की एक-एक कड़ी जोड़ने में जुटे हैं।

बेटी को मिले न्याय: संजय

मनीषा के पिता संजय ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि बेटी की मौत का न्याय मिले। सीबीआई ने परिवार से कई बार पूछताछ की जिसमें कोई नई बात सामने नहीं आई। सीबीआई अधिकारी दिल्ली एम्स में तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन और संबंधित दस्तावेज लेने गए हैं। वहीं एफएसएल की रिपोर्ट के कागज भी दिल्ली से ही सीबीआई को मिलेंगे। टीम अब भी बेटी की मौत मामले की जांच में जुटी है और परिवार सीबीआई की कार्रवाई से पूर्ण संतुष्ट है।

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में हत्या: शव लाने में लग सकता है महीने भर से ज्यादा का समय, परिजनों का बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed