{"_id":"639caa604e901c68227896c3","slug":"unknown-vehicle-hit-crpf-jawan-death-bhiwani-news-hsr6498558188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीआरपीएफ के जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीआरपीएफ के जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक के पास वीरवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सीआरपीएफ के जवान मुकेश की मौत हो गई। इस संबंध में खरक कलां चौकी पुलिस ने मृतक के भाई राजेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गौरीपुर निवासी राजेश ने बताया कि वो दो भाई हैं। वह बड़ा है और उसके छोटे भाई का नाम मुकेश है। उसका छोटा भाई सीआरपीएफ में तैनात है। उसे सूचना मिली कि मुकेश का एक्सीडेंट हो गया है। उसे भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर वह अपने भाई के पास अस्पताल में पहुंचा। हालत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद वह भाई को हिसार लेकर जा रहा था। बीच रास्ते में ही उसके भाई ने दम तोड़ दिया। शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने पर खरक चौकी से पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना के बारे में सूचना मिलने पर सीआरपीएफ के जवान भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे और शव को उनके घर लेकर गए। जवानों ने सलामी देकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
दिल्ली के फर्रुखाबाद में थी तैनाती
परिजन राजेश ने बताया कि उसका भाई सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी दिल्ली के फर्रुखाबाद में थी। वीरवार शाम को करीब छह बजे वह बाइक से भिवानी की तरफ आ रहा था। जब वह खरक कलां के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मृतक की दो संतानें है। एक करीब आठ वर्षीय लड़का और करीब छह माह की लड़की। इस घटना ने दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मुकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई राजेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- संदीप कुमार, जांच अधिकारी, खरक कलां पुलिस चौकी भिवानी।