फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unknown vehicle collided, auto rider died

ऑटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided, auto rider died
भिवानी। महम रोड पर शनिवार रात करीब सात बजे एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिताथल के वार्ड-18 निवासी नवीन (30) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और रविवार को पोस्टमार्टम करवाया। वहीं मृतक के भाई कुलदीप के बयान पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बयान में मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि वो तीन भाई थे। वह सबसे बड़ा, उसके बाद मृतक नवीन था। उसने भिवानी में हेयर सैलून खोल रखा है जबकि उसका भाई भगत सिंह चौक पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। शनिवार को वह और उसका भाई नवीन काम के बाद ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जब वे महम रोड पर स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के समीप पहुंचे तो सामने से एक अज्ञात वाहन ने सामने से आकर साइड से ऑटो में टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका भाई रोड पर जा गिरा और अज्ञात वाहन ने उसके भाई को कुचल दिया। कुचलने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपने भाई को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके भाई को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जब घायल को पीजीआई पहुंचाया गया तो वहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक का भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, जांच अधिकारी एवं एएसआई, सिविल लाइन थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed