फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Union Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat reached Tosham area.

Bhiwani News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस को दिल्ली में मां-बेटे तो हरियाणा में बाप-बेटे की पार्टी बताया

Mon, 16 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Union Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat reached Tosham area.
तोशाम क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
तोशाम (भिवानी)। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस को दिल्ली में मां-बेटे की और हरियाणा में बाप-बेटे की पार्टी बताया। उन्होंने भाजपा में अंतर्विरोध की बात को खारिज करते हुए कहा कि सभी लोग भाजपा के साथ हैं। वे रविवार को भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व चुप है। सिरसा की सांसद सैलजा जैसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के प्रति पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आपत्तिजनक बयान बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित विरोधी रही है। कुछ गुंडा तत्वों को पार्टी ने महिला, दलित और पिछड़ा वर्ग का अपमान करने की खुली छूट दी है। पहले अशोक तंवर के साथ मारपीट की गई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस के किसी नेता ने इसका विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सारे घटनाक्रम में खुद शामिल हैं, इससे पार्टी का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है।
विज्ञापन




इससे पहले राज्यसभा सदस्य किरण और केंद्रीय मंत्री क्षेत्र के बापोड़ा, कुहाड़, बजीणा सहित करीब 12 गांवों में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के कार्यकाल में खर्ची और पर्ची का बोलबाला था। अब भाजपा सरकार में योग्य युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed