फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unemployed groom, HSSC recruited bride, Bhiwani's Jat reached Dharamshala in unique wedding procession with band.

Bhiwani News: बेरोजगार दूल्हा, एचएसएससी भर्ती दुल्हन, भिवानी की जाट धर्मशाला में पहुंची बैंड बाजे के साथ अनोखी बरात

Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Unemployed groom, HSSC recruited bride, Bhiwani's Jat reached Dharamshala in unique wedding procession with band.
भिवानी। बेरोजगार दूल्हा और एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) भर्ती दुल्हन की अनोखी शादी के लिए भिवानी की जाट धर्मशाला में प्रदेशभर से बेरोजगारों की बरात पहुंची। रविवार सुबह 11 बजे से ही बरातियों का जाट धर्मशाला में जमावड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद बैंड बाजे के साथ दूल्हा भी पहुंच गया। सिर पर सेहरा बांधे बेरोजगार दूल्हा एचएसएससी भर्ती दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं पहुंची। अब बरात दुल्हन की तलाश में नारनौल व दूसरे जिलों में जाएगी। बरात में एमटेक, बीटेक और पीएचीधारक में शामिल रहे।
विज्ञापन

बरात में युवाओं ने असली शादी की तरह घोड़ा बुग्गी, बैंड-बाजा व डीजे का इंतजाम किया था। गाड़ी को दूल्हे की गाड़ी की तरह सजाकर बरात निकाली गई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो असली बरात जा रही हो। इस शादी का बाकायदा निमंत्रण कार्ड छपवाया गया था, जिसमें गृहिणी देवी और किसान सिंह ने अपने बेरोजगार बेटे की एचएसएससी भर्ती दुल्हन से शादी तय की है। इसमें उम्रदराज कुंआरों से अनुरोध किया गया है कि जींद में रिश्ता हुआ और करनाल में सगाई, बेरोजगारी की बरात में भिवानी आना मेरे भाई।
विज्ञापन

बेरोजगार बोले- एचएसएससी की भर्तियां अटकने के कारण अटकी हुई है उनकी शादी
प्रदेशभर से जाट धर्मशाला भिवानी में जुटे बेरोजगारों ने बताया कि एचएसएससी की विभिन्न भर्तियों का परिणाम रोका गया है। कुछ परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि एक माह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी पांच अंक का फैसला नहीं हुआ है। अब सब्र जवाब देने लगा है। युवाओं ने कहा कि भर्ती अटकने के कारण उनकी शादी भी अटकी हुई है। बेरोजगारों ने कहा कि सरकार द्वारा सीईटी ग्रुप 56-57, टीजीटी, फायर ऑपरेटर व हरियाणा पुलिस की भर्ती को सीईटी से अलग करवाने के लिए पूरे शहर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक हर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रदर्शन, रोजगार के नाम पर वोट की अपील
बेरोजगारों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तब तक इसी तरीके से लगातार बेरोजगारों की बरात का आयोजन हर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने तक किया जाएगा। सभी बेरोजगार युवा हर गांव, शहर और कस्बे में जाकर बेरोजगारी का प्रचार करेंगे। लोगों को वोट रोजगार के नाम पर देने के लिए प्रेरित करेंगे। क्योंकि सरकार ने पिछले 4 साल में युवाओं को रोजगार नहीं दिया है।

बेरोजगारों ने गिनाई आंदोलन की वजह
सीईटी ग्रुप 56-57 की परीक्षा का आयोजन अगस्त में हो चुका है, लेकिन युवा अब रिजल्ट व ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे हैं। पिछले 4 साल से हरियाणा में कोई भी पक्की भर्ती नहीं हुई है। पटवारी और ग्राम सचिव की भर्ती तो लगातार पिछले 10 सालों से लंबित है। यही हाल टीजीटी, फायर ऑपरेटर, पुलिस की भर्तियों का है।


बेरोजगारों की बरात में रखी गई मुख्य मांगें

-सीईटी ग्रुप 56-57 का रिजल्ट जारी कर ज्वाइनिंग कराएं
-टीजीटी अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी करें
-हरियाणा पुलिस की भर्ती को सीईटी से अलग किया जाए
-जल्द से जल्द नई भर्ती निकाली जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed