फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unemployed children of farmers will get a van with drone worth Rs 13 lakh on a security amount of Rs 1 lakh.

किसानों के बेरोजगार बच्चों को मिलेगा एक लाख की प्रतिभूति राशि पर 13 लाख के ड्रोन सहित वैन : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unemployed children of farmers will get a van with drone worth Rs 13 lakh on a security amount of Rs 1 lakh.
 विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बच्चों को गर्म वस्त्र वित​रित करते कृ​षि मंत्री जेपी दलाल अ
कैरू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों के बेरोजगार बच्चों को एक लाख की प्रतिभूति राशि पर 13 लाख की ड्रोन सहित वैन उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे किसानों के बच्चों को रोजगार का साधन मिलेगा। उन्होंने कहा कि तोशाम क्षेत्र के 45 गांवों को लेकर फसलों के मुआवजे संबंधी जल्दी ही खुशखबरी मिलने वाली है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री बुधवार को गांव कैरू में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यहां पर लगे सेल्फी प्वाइंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो भी करवाई और यहां पर मौजूद एलईडी वैन पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी सुना। उन्होंने कैरू गोशाला के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। कृषि मंत्री ने लाभार्थियों को पशुधन क्रेडिट कार्ड ऋण-पत्र, पशुधन क्रेडिट कार्ड, प्रो-एक्टिव योजना के तहत बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन कार्ड वितरित किए। कृषि मंत्री ने जल जीवन मिशन व स्वच्छता में सराहनीय कार्य करने पर कैरू की दोनों पंचायतों को सम्मानित किया। वहीं स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है। देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग ही छवि बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को देने का काम किया है। जिससे पात्र व जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली है। किसानों को नहरी पानी टेल तक उपलब्ध करवाने के लिए नहरों का पुनर्निर्माण करवाया गया। बाजार भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है, जिससे प्रदेश के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य लोगों को घर-द्वार पर सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मालिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने कहा कि यदि किसी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो यात्रा के दौरान जरूरतमंद को वह लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम मनोज दलाल, सिविल सर्जन रघुबीर शांडिल्य, वाइस चेयरमैन बिजेंंद्र, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि लाला प्रधान, कैरू प्रथम सरपंच प्रतिनिधि सुंदर सिंह व कैरू द्वितीय प्रतिनिधि सुभाष, रविंद्र मंढोली, एसडीएओ सुनील शर्मा, बीईओ अनिल शर्मा, प्राचार्या मदनलाल तंवर, टीडबलूओ राजकुमार नागल, जिले सिंह धारवाणवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से शारदा वेलफेयर सोसायटी की प्रधान लक्ष्मी ने छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में आने वाली बीमारियों से बचाव, पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स के प्रति बचाव के बारे में भी नागरिकों को जागरूक किया और खून के सेंपल लिए गए। किसानों को ड्रोन की उपयोगिता के बारे में बताया। कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के चिकित्सक, बागवानी विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी सेवाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed