फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Underpasses became a problem, waterlogging up to 4 feet blocked the way

Bhiwani News: आफत बने अंडरपास, 4 फीट तक हुए जलभराव ने रोकी राह

Mon, 21 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Underpasses became a problem, waterlogging up to 4 feet blocked the way
मुंढाल तालु लिंक मार्ग पर बने अंडर पास में जमा बरसाती पानी। 
भिवानी। हांसी-रोहतक रेलवे लाइन पर बनाए गए ग्रामीण अंडरपास अब लोगों के लिए सुविधा की जगह मुसीबत का कारण बन गए हैं। बारिश के मौसम में इन अंडरपासों में चार से पांच फीट तक पानी भर जाता है जिससे किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों की ओर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और वाहन चालकों को पांच से दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे विभाग द्वारा हांसी-रोहतक रेल लाइन पर लिंक मार्गों और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर अंडरपास तो बना दिए गए लेकिन इनकी गहराई और जलनिकासी व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अधिकांश अंडरपास सड़क से चार से पांच फीट नीचे हैं, जिसके कारण हर बार बारिश में ये जलमग्न हो जाते हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि इन गड्ढे जैसे अंडरपासों में हादसे तक हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रेल लाइन पर करीब 35 गांव पड़ते हैं जिनमें हर गांव के पास बना अंडरपास बारिश में जलभराव से जूझ रहा है। छोटी गाड़ियां कई बार बीच में बंद हो जाती हैं जबकि बाइक सवारों को अंडरपास पार करना असंभव हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की है कि इन अंडरपासों की गहराई को कम किया जाए या फिर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि बारिश के समय ऐसे हालात न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुंढाल-तालू मार्ग: हादसे का खुला निमंत्रण

मुंढाल से तालू जाने वाले संपर्क मार्ग पर बने अंडरपास में जब पानी भर जाता है तो वाहन चालक पास से गुजर रही ड्रेन के कच्चे किनारे से गुजरने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यह किनारा अस्थिर है और उसके ऊपर रेलवे लाइन का पुल भी है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ड्रेन में पानी का स्तर बढ़ने से खतरा और अधिक बढ़ गया है, खासकर रात के समय जब रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है।




जताई-मुंढाल मार्ग: अधूरी शेड बनी परेशानी

जताई से मुंढाल जाने वाले मार्ग पर बना अंडरपास लगभग दस फीट गहरा है। यहां सबसे अधिक बारिश का पानी एकत्रित होता है। मानसून से पहले रेलवे ने जलभराव से बचाव के लिए शेड लगवाना शुरू किया लेकिन बारिश के चलते शेड का काम अधूरा रह गया। दोनों तरफ से शेड तो लगाया गया मगर बीच का ज्वाइंट खुला रह जाने के कारण अब भी अंडरपास में पानी भर रहा है।



इन मार्गों पर भी बनी हुई है यही स्थिति

मुंढाल–सुखपुरा संपर्क मार्ग

मुंढाल–जताई संपर्क मार्ग

मुंढाल–तालू संपर्क मार्ग

कुंगड़ भैणी–बवानीखेड़ा मार्ग

गढ़ी–मेहंदा लिंक मार्ग

ढाणा–बड़सी मार्ग

भैणी महाराजपुर–महम लिंक मार्ग

सभी गांवों से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed