{"_id":"69a1fe221c1a085e350baad5","slug":"under-the-pretense-of-marriage-a-video-was-made-in-a-hotel-a-cheque-of-rs-50000-was-taken-and-under-pressure-the-labourer-hanged-himself-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147427-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शादी का झांसा देकर होटल में बनाया वीडियो, 50 हजार का चेक लियाए दबाव में मजदूर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शादी का झांसा देकर होटल में बनाया वीडियो, 50 हजार का चेक लियाए दबाव में मजदूर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
तोशाम। शादी का झांसा देकर लोहारू के एक होटल के कमरे में ले जाकर लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाने और 50 हजार रुपये का चेक लेने के बाद वायरल करने की धमकी देने से परेशान सरल निवासी एक व्यक्ति ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई दलबीर ने बताया कि उसका भाई कृष्ण मेहनत-मजदूरी का काम करता था और कई दिनों से किसी दबाव के कारण परेशान चल रहा था। कृष्ण ने उसे बताया था कि 14 फरवरी को वह किसी काम से लोहारू गया था। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने उससे कहा कि वह उसकी शादी करवा देगा। युवक ने उसे विश्वास में ले लिया और अपने साथ लोहारू के एक होटल में ले गया, जहां होटल मालिक भी मिला।
दलबीर के अनुसार दोनों आरोपी उसके भाई को होटल के एक कमरे में ले गए। कमरे के अंदर पहले से एक लड़की मौजूद थी। आरोप है कि वहां कृष्ण के फोन से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और पैसों की मांग की गई। आरोपियों ने कृष्ण से 50 हजार रुपये का चेक ले लिया। उसी दिन से होटल मालिक उसके भाई को बार-बार फोन कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये भेजने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
दलबीर ने बताया कि होटल मालिक और उसके अन्य साथी से तंग व परेशान होकर कृष्ण ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।