{"_id":"68e41bd2836e23af360ab46c","slug":"under-national-nutrition-month-children-will-be-screened-in-schools-until-the-11th-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-140813-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 11 तक स्कूलों में होगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 11 तक स्कूलों में होगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच
Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 11 अक्तूबर तक जिले के स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण और सही खान-पान के प्रति जागरूक किया जाएगा। चिकित्सा विशेषज्ञ अभिभावकों को भी पोषण के महत्व के बारे में जानकारी देंगे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों और फील्ड में शिविर लगाकर बच्चों की लंबाई, वजन और खून तथा बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच की जा रही है। साथ ही जिन बच्चों का वजन अधिक है उन्हें खान-पान में सुधार करने और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विभाग का यह कदम बच्चों में स्टंटिंग, एनीमिया और कम वजन जैसी समस्याओं को कम करने के साथ-साथ स्वस्थ खान-पान और व्यवहार में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
अभियान के तहत बच्चों के साथ-साथ महिलाओं को भी पोषण युक्त भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तेल, शुगर और साल्टी भोजन से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान ने बताया कि बच्चों और महिलाओं को नियमित रूप से खान-पान और पोषण के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सके।