फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uncle kidnaps young man, drowns him in water, beats him with a rod

Bhiwani News: फूफा ने युवक को किया अगवा पानी में डुबोकर रॉड से पीटा

Fri, 19 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uncle kidnaps young man, drowns him in water, beats him with a rod
भिवानी। जिले में एक युवक का अपहरण करके मारपीट करने का मामला सामने आया है। वीरवार को पीड़ित के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने फोन करके बुलाया। इसके बाद उसके फूफा ने अपहरण करके गाड़ी में डालकर ले गए। जहां पानी में डुबो-डुबोकर रॉड और डंडे से पीटा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

गांव कुंगड़ निवासी रीतिक ने बताया कि वीरवार सुबह उसके पास उसके चाचा का फोन आया कि पैसे लेने के लिए गांव के बस अड्डे पर आ जाओ। स्नान और पूजा के बाद वह उनके बुलाए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां पर उसका फूफा और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति था जो नाते में चाचा लगता है। इसके बाद उसका फूफा बातचीत करने को कहकर एक साइड ले गया। रिश्तेदार समझकर उसे गाड़ी में बैठा लिया गया। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने गाड़ी रोकी दी। उसके बाद दो ओर रिश्तेदार आकर गाड़ी में बैठ गए। इसी दौरान उन लोगों ने गर्दन दबाई और सिर नीचे कर दिया। उसके फूफा गाड़ी को भगाकर ले गए। रीतिक ने बताया कि आरोपी उसे उनके गांव से एक गांव छोड़कर दूसरे गांव सिवाड़ा-तालु के रास्ते पर ले गए। वहां पर उन्होंने गाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे डंडा और लोहे की रॉड लेकर आए। जब वह बचने के भागा तो उन्होंने पीछा करके उसे पकड़ लिया। जिसके बाद वहां खेतों में भरे पानी में फेंक दिया और तीनों आरोपियों ने पानी में डुबो-डुबोकर मारा। मारपीट करके उसकी चेन और रुपये छीन ले गए। बाद में पानी से निकालकर जमीन पर गिराकर मारा। जब आरोपियों ने उसको मुक्के मारे तो वह बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी सड़क पर फेंक कर भाग गए। घटना का पता लगने पर परिवार ने उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक का अपहरण करके मारपीट की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले के बारे में पूछताछ की है। प्राथमिक जांच के अनुसार रिश्तेदारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। घायल के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed