फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unclaimed Nandis will get shelter

Bhiwani News: लावारिस नंदियों को मिलेगा आसरा

Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed Nandis will get shelter
भिवानी। सड़कों पर लावारिस घूम रहे नंदियों को अब आसरा मिलने की उम्मीद जगी है। श्री गोशाला ट्रस्ट भिवानी अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर एक हजार नर गोवंश के रखरखाव और चारे का प्रबंध करेगा। इसके लिए कस्बा बवानीखेड़ा के जमालपुर-पपोसा मार्ग पर करीब एक एकड़ भूमि में चार नए शेड निर्माण किए जाएंगे। जिसका काम भी इसी साल 31 दिसंबर तक पूरा होगा। श्री गोशाला ट्रस्ट ये राशि खुद खर्च कर लावारिस नंदियों की व्यवस्था कराएगा।
विज्ञापन


फिलहाल यहां गोशाला है, लेकिन इसे अब नर नंदियों की नंदीशाला में तब्दील करने का काम भी शुरू हो चुका है। शहर और कस्बाई इलाकों से नगर परिषद, नगरपालिका लावारिस नंदियों को पकड़कर इनके अंदर छोड़ने की भी व्यवस्था अब करा सकेगा। फिलहाल जिले भर की गोशालाओं व नंदीशालाओं में लावारिस पशुओं को लेने से मना किया हुआ है। जिसकी वजह से लावारिस गोवंश की समस्या लगातार बढ़ रही है। श्रीगोशाला ट्रस्ट भिवानी की जिले भर में गोशालाओं की चार मुख्य ब्रांच हैं। जिसमें भिवानी के महम रोड स्थित ब्रीड ब्रांच हैं, जहां साढ़े तीन हजार से अधिक गायें हैं। यहां करीब 310 एकड़ भूमि गोशाला के पास है। इसी तरह गांव गुजरानी में भी 164 एकड़ भूमि गोशाला की है। यहां पर भी हजारों लावारिस गोवंश व गाय हैं। बवानीखेड़ा में भी 165 एकड़ भूमि में गोशाला है। जबकि शहर के पतराम गेट स्थित गोरक्ष ब्रांच में पांच एकड़ भूमि में लावारिस गायों का रखरखाव हो रहा है।
विज्ञापन


श्री गोशाला ट्रस्ट के पास जिले भर में करीब 600 एकड़ से अधिक भूमि है। पहले से ही अधिकांश लावारिस गोवंश व गायों को संरक्षण देने का काम कर रहा श्री गोशाला ट्रस्ट अब बवानीखेड़ा ब्रांच के विस्तार की योजना पर काम कर रहा है। बवानीखेड़ा की जमालपुर-पपोसा मार्ग स्थित गोशाला में करीब एक एकड़ भूमि पर नंदीशाला का निर्माण करा रहा है। जिसमें लावारिस नंदियों के लिए चार नए शेड निर्माण किए जाएंगे वहीं चारा भंडारण, उपचार कक्ष के अलावा पानी की भी व्यवस्था रहेगी। श्री गोशाला ट्रस्ट ने लावारिस नंदियों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिस पर करीब डेढ़ करोड़ का खर्च भी खुद ट्रस्ट ही उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed